Monday, 26 February 2018

MICROSOFT EXCEL MACRO

What is a Macro in Hindi?

Excel Macro Meaning in Hindi:

Macros छोटे प्रोग्राम हैं जो एक्सेल में रन होते हैं और वह कॉमन दोहराए जाने वाले टास्‍क को ऑटोमैटिक करने में मदद करता हैं।
यह ऑटोमेशन का एक सरल रूप है – एक सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम जो आपके द्वारा किए जाने वाले टास्‍क को रिकॉर्ड करता हैं और अगली बार उसी टास्‍क को ऑटोमैटिक करता हैं।
सही तरीके से इस्‍तेमाल करने पर macros ऑटोमेशन को आसान बनाता हैं और हमेशा लगने टास्‍क को ऑटोमेटिक कर आपके कई घंटे बचा सकता हैं।
Macros एक्सेल का सबसे पॉवरफुल, फिर भी कम इस्‍तेमाल किए जाने वाले फीचर में से एक है। Macros का उपयोग करके, आप घंटे बचा सकते हैं और प्रॉडक्‍टविटी कई गुना बढ़ा सकते हैं।
जब आप एक मैक्रो रिकॉर्ड करते हैं, तब मैक्रो रिकॉर्डर आपके सभी स्‍टेप्‍स को Visual Basic (VBA) कोड में रिकॉर्ड करता है।
इन स्‍टेप्‍स में टाइपिंग टेक्स्ट या नंबर शामिल हो सकते हैं, रिबन या मेनू के कमांडस् या सेल्‍स को क्लिक करने, सेल्‍स, रो या कॉलम को फ़ॉर्मेट करने, या यहां तक ​​कि किसी एक्‍सटर्नल सोर्स से डेटा इम्पोर्ट करना हो सब कुछ शामिल होता हैं।
हालांकि VBA आपको प्रोसेस ऑटोमेट करने की क्षमता प्रदान करता हैं, लेकिन आपको VBA कोड या कंप्‍यूटर ऐप्‍लीकेशन सिखने की जरूरत नहीं हैं।

नोट: यह जानना ज़रूरी है कि जब आप macro रिकॉर्ड करते हैं, तो macro रिकॉर्डर आपके द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक स्‍टेप को कैप्चर करता है।
इसलिए यदि आप अपने स्‍टेप में गलती करते हैं, उदाहरण के लिए, किसी बटन पर क्लिक करना जिसे आप क्लिक नहीं करना चाहते, तो Macro Recorder उसे भी रिकॉर्ड करेगा।
ऐसे समय नया Macro रिकॉर्ड करें।

Learn Macros In Excel 2013 In Hindi:

Step 1: Activate the Developer Toolbar

Macros और VBA टूल Developer टैब पर होते हैं, जो डिफ़ॉल्ट रूप से हाइड होते हैं। इसलिए पहली स्‍टेप इन्‍हे एनेबल करना हैं।
इसे एनेबल करने के लिए, File -> Options -> Customize Ribbon पर जाएं और Developer के आगे के बॉक्‍स को चेक करें।
Excel Macro Tutorial Hindi
अब OK पर क्लिक करें।
अब आप रिबन पर Developer टूलबार देख सकते हैं।
Excel Macro Tutorial Hindi

Step 2: Enable Macros

Excel में Macros डिफ़ॉल्ट रूप से डिसेबल होते हैं। यह डाउनलोड की गई एक्सेल फ़ाइलों में मालिसियस Macros को ऑटोमेटिक रन होने से प्रोटेक्‍ट करने के लिए हैं।
Macros का उपयोग करने के लिए, आपको पहले उन्हें Trust Center से एनेबल करना होगा।
ऐसा करने के लिए, File -> Options -> Trust Center पर जाएं।
इस मेनू में Trust Center Settings बटन पर क्लिक करें।
Excel Macro Tutorial Hindi
अब नई विंडो ओपन होगी, जिसमें, Macro Settings पर जाएं और Enable all macros रेडियो बटन को सिलेक्‍ट करें।
Excel Macro Tutorial Hindi
OK पर क्लिक करें।
अब आप अपनी Excel स्प्रैडशीट्स में macros का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

Step 3: Prepare the Spreadsheet

इस ट्यूटोरियल में, हम टेक्‍स्‍ट का कलर, साइज और फ़ॉर्मेट बदलने के लिए एक बहुत सरल macro बनाएंगेI
अपनी स्प्रेडशीट में, किसी भी सेल में कुछ टेक्‍स्‍ट लिखें। हम बाद में इस टेक्‍स्‍ट के फ़ॉर्मेट को बदलने के लिए एक macro रिकॉर्ड करेंगे।
Excel Macro Tutorial Hindi
नोट: बाद में इस Macro को टेस्‍ट करने के लिए Sheet 2 में इस शीट की एक कॉपी बना लें।
अब जब कि आपकी स्प्रैडशीट तैयार है तो हम macro बनाना शुरू कर सकते हैं।

Step 4: Create a New Macro

Developer टैब में Record Macro पर क्लिक करें।
Excel Macro Tutorial Hindi
अब पॉप-अप विंडो में macro के लिए Name, Storage Location, Shortcut और Description भरें।
आप यहाँ पर अपनी पसंद का कुछ भी लिख सकते हैं, लेकिन याद रखें की यदि आप कई सारे macro बनाने वाले हैं, तो आपको इसे बाद में ढूँढ़ने के आसानी हो।
Excel Macro Tutorial Hindi

यहाँ दो महत्वपूर्ण बाते हैं जो आपको ध्‍यान में रखनी चाहिए:
Shortcut Key: शॉर्टकट किज आपको macro को क्विकली एक्‍सेस देता है। लेकिन डिफ़ॉल्ट एक्सेल फ़ंक्शन लॉक होते हैं, उन्‍हे इस्‍तेमाल न करें।
Store Macro in: यहाँ पर आप macro को कहाँ पर स्‍टोर करना है यह तय कर सकते हैं।
यदि आप This Workbook को सिलेक्‍ट करते हैं, तो macro केवल मौजूदा वर्कबुक में यूज कर सकते हैं।
New Workbook से macro को नए वर्कबुक में इस्‍तेमाल किया जा सकता हैं।
Personal Macro Workbook सबसे पॉवरफुल ऑप्‍शन हैं। इस ऑप्‍शन से यह Macro सभी वर्कबुक पर उपलब्‍ध होगा।

Step 5: Record the Macro

सभी आवश्यक इनफॉर्मेशन एंटर करने के बाद, OK पर क्लिक करें। अब आपका macro रिकॉर्ड किया जा रहा है।
अब आपको वह टास्‍क करनी हैं, जिन्‍हे आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं। जैसे यहाँ पर हम सिलेक्‍ट किए गए टेक्‍स्‍ट को फॉर्मैट कर रहे हैं।
Excel Macro Tutorial Hindi
जब आप अपना काम पूरा कर लें, तो Developer टैब में Stop Recording बटन पर क्लिक करें।
आपने अब सफलतापूर्वक एक Excel में macro रिकॉर्ड किया है!

Step 6: Test the Macro

अब जब आपने अपना पहला macro रिकॉर्ड किया है, तो अब इसे लाइव देखने का समय है।
जैसा की मैने उपर बताया था, आपने इस पहली शीट की कॉपी Sheet2 में बनाई हैं।
तो इस Sheet2 को सिलेक्‍ट करें।
अब आपको आपके द्वारा सेट किए गए शॉर्टकट किज को प्रेस करना हैं या फिर Developer टैब से Macro पर क्लिक करें।
पॉप-अप विंडो से अपने रिकॉर्ड किए गए Macro को सिलेक्‍ट कर Run बटन पर क्लिक करें।
Excel Macro Tutorial Hindi
अब आप देख सकते हैं, कि एक सेकंड में आपके सभी टेक्‍स्‍ट को फॉर्मैट किया जाएगा।
macros के उपयोग से आप अपना बहुत समय बचा सकते है, खासकर जब आपको कई तरह के फॉर्मैटींग, फार्मूला जैसे कॉम्प्लिकेटेड टास्‍क को हमेशा करना पड़ता हैं।

Wednesday, 21 February 2018

MICROSOFT EXCEL VLOOKUP FUNCTON

VLOOKUP फ़ंक्शन क्‍या हैं:

                                                        VLOOKUP माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेल में सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण फ़ंक्शन में से एक है। इसे आम तौर पर बड़े डेटा शीट में एक विशेष वैल्‍यू को देखने के लिए उपयोग किया जाता है जहां मैन्युअली सर्च करना बोझ हो सकता है।
VLOOKUP फ़ंक्शन approximate और exact मैच, और वाइल्डकार्ड (*?) को सपोर्ट करता हैं।

Meaning of VLOOKUP Function in Hindi:

“V” का अर्थ “vertical” है!
“Vertical” शब्द का अर्थ है कि इसका उपयोग वैल्‍यू को वर्टीकली देखने के लिए किया जा सकता है, इसलिए इसका उपयोग किसी कॉलम के भीतर वैल्‍यू को देखने के लिए किया जा सकता है।

Definition of Excel VLOOKUP in Hindi:

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के अनुसार VLOOKUP को एक फ़ंक्शन के रूप में डिफाइन किया जा सकता है, “जो टेबल के बाएं कॉलम में एक वैल्‍यू की तलाश करता है, और उसके बाद आपके द्वारा निर्दिष्ट कॉलम से उसी रो में वह वैल्‍यू रिटर्न करता हैं।
डिफ़ॉल्ट रूप से टेबल ascending ऑर्डर में सॉर्ट होना चाहिए।
VLOOKUP एक्सेल के सबसे उपयोगी फ़ंक्शन में से एक है, और इसलिए इसे समझना जरूरी है।

Syntax of VLOOKUP Function in Hindi:

VLOOKUP का सिंटेक्स चार तरह कि इनफॉर्मेशन से बनता हैं –
=VLOOKUP (value, table, col_index, [range_lookup])

इस सिंटेक्स में इस तरह से Arguments होते हैं –
value – टेबल के सबसे पहले कॉलम कि वैल्‍यू, जिसे खोजना हैं।
table – वह टेबल जिससे इस वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं। (वह रेंज जिसमें वह वैल्‍यू मौजूद हैं)

याद रखें कि lookup value हमेशा रेंज के पहले कॉलम में होनी चाहिए, ताकि वह सही ढंग से काम कर सके।
उदाहरण के लिए, यदि आपकी lookup value सेल C2 में है, तो आपकी रेंज C से शुरू होनी चाहिए।
col_index – टेबल या रेंज का वह कॉलम, जिससे वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं।
इसमें दो ऑप्‍शन होते हैं जो वैकल्पिक हैं –
TRUE = Approximate Match और FALSE = Exact Match
यदि आप कुछ भी स्पेसिफाई नहीं करते, तो TRUE हि डिफ़ॉल्ट होगा।

How Excel VLOOKUP Function Works:

इससे पहले कि हम यह जाने कि VLOOKUP का इस्‍तेमाल किस तरह से किया जाता हैं, हमें यह समझना चाहिए कि VLOOKUP फंक्शन कैसे कार्य करता है।
VLOOKUP को vertical rows टेबल में ऑर्गनाइज़ डेटा को रिट्रीव करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां प्रत्येक row एक नया रिकॉर्ड दर्शाती है।
यदि आपका डेटा horizontally ऑर्गनाइज़ है, तो HLOOKUP फ़ंक्शन का उपयोग करें।

How to Use Excel VLOOKUP in Hindi?

Excel VLOOKUP का उपयोग कैसे करें?

किसी वर्टिकल लुकअप फ़ंक्शन का उपयोग करने का तरीका समझने से पहले, हमें समझना चाहिए कि इसका उद्देश्य क्या है। एक सैंपल प्रॉब्‍लम के साथ इसे समझने की कोशिश करते हैं।
मान लीजिए कि हमारे पास एक टेबल है जैसा नीचे दिखाया गया है।
1-Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
अब VLOOKUP फ़ंक्शन का उपयोग करने के लिए इन तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखें –

i) VLOOKUP Only Looks Right:

VLOOKUP केवल दाहिनी और देखता है
VLOOKUP को एक ऐसे टेबल की आवश्यकता होती है, जिसमें lookup values सबसे बाएं- कॉलम में हों।
जिस डेटा को आप रिट्रीव करना चाहते हैं (रिजल्‍ट वैल्‍यू), वह राइट के किसी भी कॉलम में दिखाई दे सकती हैं:
2-Excel VLOOKUP Fuction in Hindi

ii) VLOOKUP Retrieves Data Based On Column Number:

जब आप VLOOKUP का उपयोग करते हैं, तो समझे कि टेबल के प्रत्‍येक कॉलम को बाएं (left) से नंबर दिया जाता हैं।
किसी विशेष कॉलम से वैल्‍यू को प्राप्त करने के लिए, बस “column index” में उचित कॉलम नंबर एंटर करें:
3-Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
=VLOOKUP(H2,B2:E8,2,FALSE)    // Name
=VLOOKUP(H2,B2:E8,3,FALSE)   // Dapartment
=VLOOKUP(H2,B2:E8,4,FALSE)   // Salary

iii) VLOOKUP has two matching modes, exact and approximate:

VLOOKUP में दो मोड हैं: matching: exact और approximate, जो कि चौथे argument द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जिसे “range_lookup” कहा जाता है।
range_lookup को exact matching करने के लिए FALSE दे या approximate matching के लिए TRUE।
एक्सेल में TRUE वैल्‍यू को Approximate Match” और FALSE को “Exact Match” के रूप में डिस्क्राइब किया जाता हैं।
महत्वपूर्ण: range_lookup का डिफ़ॉल्ट TRUE होता है, इसलिए जब आप यहां पर कुछ भी नहीं एंटर करते हैं, तब डिफ़ॉल्ट रूप से TRUE का उपयोग किया जाएगा।
=VLOOKUP(value, table, column) // default, approximate match
=VLOOKUP(value, table, column, TRUE) // approximate match
=VLOOKUP(value, table, column, FALSE) // exact match

उदाहरण 1: Exact match

ज्यादातर मामलों में, आप निश्चित रूप से exact match मोड में VLOOKUP का उपयोग करना चाहेंगे। यह समझ में आता है जब आपके पास लुकअप वैल्‍यू के रूप में उपयोग करने के लिए एक युनिक key है, उदाहरण के लिए, इस डेटा में Company Name का टाइटल।
5-Exact match- Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
जैसा कि आप देख सकते हैं, City को सफलतापूर्वक फॉर्मूला सेल F4 में रिटर्न कर दिया गया।
यह नोट करना महत्वपूर्ण है कि लुकअप वैल्यू, टेक्स्ट स्ट्रिंग “Apex Steel” लुकअप रेंज में मिलली चाहिए। Case (upper and lower) को छोड़कर, वैल्‍यू बिल्कुल अचूक मैच होनी चाहिए।
यदि आप “Apex  Steel” (दो स्‍पेस के साथ) टाइप करते हैं या “Apex Steel co” या “Apex comp” टाइप करते हैं, तो यह मैच नहीं होगा।
कोई भी एक्स्ट्रा spaces, abbreviations or characters नहीं। वे एक जैसे ही होने चाहिए। इसे exact match कहा जाता है।

Example 2: Approximate match:

जब आप TRUE (Approximate Match) को सिलेक्‍ट करते हैं तो आप Excel को उन वैल्‍यू को रिटर्न करने के लिए कहते हैं, जो एक दूसरे के लगभग समान हैं।
इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण स्टूडेंट के स्‍कोर के आधार पर ग्रेड ढूंढना हैं। इस मामले में आप VLOOKUP से दिए गए lookup value वैल्‍यू से बेस्‍ट मैच प्राप्‍त कर सकते हैं।
नीचे दिए गए उदाहरण में, D4 सेल का फार्मूला approximate match से सही ग्रेड प्राप्त करता है।
6-Approximate match- Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
=VLOOKUP(C4,F3:G8,2,TRUE)    //D4
=VLOOKUP(C5,F4:G9,2,TRUE)   //D5

नोट: जब आप VLOOKUP के approximate match मोड का उपयोग करते हैं तो आपके डेटा को लुकअप वैल्यू के ascending क्रम में सॉर्ट किया जाना चाहिए।

Example of VLOOKUP Function in Hindi:

अब हम असल में VLOOKUP का इस्‍तेमाल कैसे किया जाता हैं यह सिखेंगे। इसके लिए हम कंप्‍यूटर शॉप का एक उदाहरण लेते हैं, जिसमें कस्‍टमर को बिल दिया जाता हैं। हम इसके लिए प्रोडक्ट का एक डेटाबेस बनाएंगे, जिसके आइटम कोड को बिल में एंटर करने पर उस प्रोडक्ट का Description और Price अपने आप इनवॉइस में आ जाएगा, जिससे बिल बनाने में आसानी होगी।
सबसे पहले एक शीट में प्रोडक्ट डेटाबेस बनाते हैं।
7-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
आमतौर पर हर डेटाबेस में प्रत्येक आइटम के लिए कुछ युनिक आइडेंटिफायर होता हैं। इस डेटाबेस में, युनिक आइडेंटिफायर “Item Code” कॉलम में है।
आइए अब हम दूसरी शीट में एक सैम्‍पल इनवॉइस बनाते हैं –
8-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
अब इस इनवॉइस के “A” कॉलम में हम जैसे ही Item Code एंटर करेंगे, वैसे ही इस प्रोटक्‍ट का description और price दूसरी शीट के प्रोटक्‍ट डेटाबेस से रिट्रीव किया जाएगा।
सबसे पहले सेल A10 में सही आइटम कोड एंटर करें।
अब सेल B10 में फॉर्मूला एंटर करने के लिए Formulas टैब से Insert Function (fx) बटन पर क्लिक करें।
यहां VLOOKUP टाइप करें और फिर Go पर क्लिक करें।
अब फ़ंक्शन आर्ग्युमेंट्स बॉक्स प्रकट होगा, जिसमें हम VLOOKUP फ़ंक्शन को पूरा करने के लिए आवश्यक सभी arguments (या पैरामीटर) देंगे।
9-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
अब वैल्‍यू को इस प्रकार से सिलेक्‍ट करें –
i) Lookup-value-
फ़ंक्शन को यह बताना ज़रूरी है कि unique identifier को कहां पर ढूंढा जाए (इस मामले में आइटम कोड)। इसलिए हमने यहां पर जिस सेल में आइटम कोड एंटर किया हैं, उसे चुनना होगा (सेल A10 में)।

ii) Table_array-
दूसरे शब्दों में, हमें VLOOKUP को बताए जाने की जरूरत है कि डेटाबेस / लिस्‍ट को कहां खोजें। दूसरे argument के selector आइकॉन पर क्लिक करें।
अब डेटाबेस / लिस्‍ट को सिलेक्‍ट करें – जिसमें हेडर लाइन को शामिल न करें।
हमारे उदाहरण में, स्टॉक का डेटाबेस एक अलग वर्कशीट पर है, इसलिए हम उस वर्कशीट टैब पर पहले क्लिक करेंगे और फिर हम पूरे डेटाबेस को सिलेक्‍ट करेंगे। इसके बाद Enter कि प्रेस करें।

iii) Col_index_num –
हम इस argument का उपयोग VLOOKUP को डेटाबेस से  इनफॉर्मेशन के उस टुकड़े को स्पेसीफाइ करेंगे, जो A10 में हमारे आइटम कोड से संबद्ध है और जिसे हम रिटर्न चाहते हैं।
इस विशेष उदाहरण में, हम चाहते हैं कि आइटम का description इस सेल में आना चाहिए, तो हमारे प्रोडक्‍ट डेटाबेस में Description कॉलम का नंबर दो हैं। इसलिए हम Col_index_num बॉक्‍स में “2” वैल्‍यू एंटर करेंगे।

iv) Range_lookup –

अंत में, हमें यह तय करने की आवश्यकता है कि अंतिम VLOOKUP argument, Range_lookup में वैल्‍यू एंटर करनी या नहीं। यहां FALSE टाइप करें।
अब अंत में OK बटन पर क्लिक करें और देखें कि आइटम कोड “WD500” से संबंधित description को सेल B10 में सही एंटर हुआ है:
10-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
इसी तरह से आइटम की price को सेल D10 में रिटर्न करने के लिए हम ऐसे ही फॉर्मूला एंटर कर सकते हैं। ध्यान दें कि सेल D10 में नया फॉर्मूला बनाया जाना चाहिए। रिजल्‍ट ऐसा दिखेगा:
11-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi
ध्यान दें इस फॉर्मूला में Col_index_num नंबर “2” से बदलकर “3” बदल दिया गया हैं, क्‍योकि जिस price को हम रिट्रीव करना चाहते हैं, वह तीसरे कॉलम में हैं।

अब आप Total के लिए सेल E10 में इस तरह से फॉर्मूला टाइप कर सकते हैं
=C10*D10
तो इस तरह आपको कॉलम A में Item code और कॉलम C में Qty एंटर करनी हैं और बाकी इनफॉर्मेशन को आटोमेटिक एंटर किया जाएगा।


आपके लिए टेस्ट:
यदि आप इस पोस्‍ट से सच में VLOOKUP सीख गए हैं, तो आपके लिए एक टेस्‍ट हैं।
इस इनवॉइस के लिए अलग शीट में कस्‍टमर्स का एक डेटाबेस बनाएं और इनवॉइस के सेल E6 में customer ID एंटर करते हैं ही सेल B5, B6 और B7 में customer’s name और address आटोमेटिक आ जाने चाहिए।
12-Example of Excel VLOOKUP Fuction in Hindi

Tuesday, 13 February 2018

MICROSOFT EXCEL FORMULAS 2

एक्सेल फार्मूला हिंदी में:


1) SUM:

पहला एक्सेल फ़ंक्शन जिससे आप परिचित होने चाहिए, वह है SUM जो addition के बेसिक अरिथमेटिक ऑपरेशन करता हैं।

Syntax Of SUM Function:

SUM फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
SUM(number1, [number2] ,…)
Sum- Excel Formula in Hindi
SUM फ़ंक्शन में पहला argument आवश्यक है, अन्य नंबर ऑप्‍शनल हैं, और आप एक फार्मूला में 255 नंबर दे कर सकते हैं।
मतलब, आपके SUM फार्मूला में कम से कम 1 नंबर, सेल या सेल रेंज का रेफरंस शामिल होना चाहिए।

Example of SUM Function in Hindi:

उदाहरण के लिए:
=SUM(A1:A5) – यह सेल A1 से A5 तक के सेल्‍स की वैल्‍यू को एड करता हैं।
=SUM(A2, A5) – यह सेल A2 और A5 सेल्‍स की वैल्‍यू को एड करता हैं।
=SUM(A2:A5)/5 – यह सेल  A1 से A5 तक के सेल्‍स की वैल्‍यू को एड करता हैं और इस sum को 5 से डिवाइड करता हैं।
आपके Excel वर्कशीट में, यह फार्मूला कुछ इस तरह से दिखाई दे सकते हैं:
Sum- Excel Formula in Hindi
टिप – किसी कॉलम या रो के sum करने का सबसे फास्‍ट तरीका हैं कि इन सेल्‍स के अगले सेल्‍स को सिलेक्‍ट करें और Home टैब के AutoSum बटन पर क्लिक करें।

2) AVERAGE:

एक्सेल का AVERAGE फ़ंक्शन, नंबर्स का औसत (arithmetic mean) खोजता है।

Syntax Of AVERAGE Function:

AVERAGE फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
AVERAGE(number1, [number2], …)
Average function- Excel Formula in Hindi
यहां पर number1, [number2], आदि एक या एक से अधिक नंबर (या नंबर्स वाले सेल्‍स के रेफरेन्सेस) है, जिनकी औसत कैल्‍यूलेशन आप करना चाहते हैं।

Example of AVERAGE Function in Hindi:

उदाहरण के लिए:
=AVERAGE(A1:A5)
Excel Formulas Hindi

3) MAX & MIN:

Excel में MAX और MIN फार्मूला क्रमशः, नंबर्स के सेट की सबसे बड़ी और सबसे छोटी वैल्‍यू होती हैं।

Example of MAX & MIN Function in Hindi:

उदाहरण के लिए:
=MAX(A2:A5)
=MIN(A2:A5)
Excel Formulas Hindi

4) COUNT & COUNTA:

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि सेल्‍स रेंज में कितने सेल्‍स में न्यूमेरिक वैल्‍यू (numbers or dates) हैं, तो इन्‍हे मैन्‍यूअली गिनने में अपना समय व्‍यर्थ न करें। एक्सेल का COUNT फ़ंक्शन एक ही सेकंड में गिनेगा।
Syntax Of COUNT Function:
COUNT फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
COUNT(value1, [value2], …)
जबकि COUNT फ़ंक्शन केवल उन सेल्‍स को काउंट करता है जिसमें नंबर्स होते हैं, लेकिन Excel का COUNTA फ़ंक्शन उन सभी सेल्‍स को काउंट करता है जो ब्‍लैंक नहीं हैं, चाहे वे numbers, dates, times, text, logical values of TRUE और FALSE की लॉजिकल वैल्‍यू , errors या empty text strings (“”) हो सकते हैं।

Syntax Of COUNTA Function:

COUNTA फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
COUNTA (value1, [value2], …)

Example of COUNT & COUNTA Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, कॉलम A में कितने नंबर्स शामिल हैं इसका पता लगाने के लिए, इस फार्मूला का उपयोग करें:
=COUNT(A:A)
कॉलम A में सभी non-empty सेल्‍स को काउंट करने के लिए, इस फार्मूला का उपयोग करें:
=COUNTA(A:A)
Excel Formulas Hindi
दोनों फ़ार्मुलों में, आप पूरे A कॉलम के सेल्‍स को रेफर कर रहे हैं।

5) IF:

जब आप एक्‍सेल में IF formula का यूज करते हैं, तब आप एक्‍सेल को कुछ कंडिशन्‍स को टेस्‍ट करने के लिए कहते हैं और जब यह कंडिशन पूरी होती है तो एक्‍सेल वैल्‍यू देता हैं या कैल्‍युकेशन करता हैं और यदि यह कंडिशन पूरी नहीं होती तो एक्‍सेल दूसरी वैल्‍यू या अन्‍य कैल्‍युकेशन करता हैं।

Syntax Of IF Function:

IF फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
IF(logical_test, [value_if_true], [value_if_false])
आसान भाषा में –
IF(कुछ सच है, तो कुछ करो, अन्यथा कुछ और करें)
अतः एक IF स्टेटमेंट के दो रिजल्‍ट हो सकते हैं। अगर आपकी तुलना सही है तो पहला रिजल्‍ट, नहीं तो दूसरा रिजल्‍ट।

Example of IF Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, यदि स्टूडेंट्स को 35 से उपर मार्क हैं तो वह PASS हैं और यदि उसे 35 से कम मार्क हैं तो वह FAIL हैं।
=IF(A2>=35, “PASS”, “FAIL”)
Excel Formulas Hindi

6) TRIM:

एक्सेल का TRIM फ़ंक्शन वर्ड्स से अतिरिक्त स्‍पेस को निकालता है और टेक्‍स्‍ट के स्‍टार्ट या एंड में एक भी स्‍पेस कैरेक्‍टर नहीं रखता।
एक्सेल में अनचाहे स्‍पेस को हटाने के कई तरीके हैं, जिसमें TRIM फ़ंक्शन सबसे आसान तरीका है:

Syntax Of TRIM Function:

TRIM फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
TRIM(text)

Example of TRIM Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, A कॉलम स्तंभ के सभी अतिरिक्त स्‍पेस निकालने के लिए, सेल A1 में निम्न फार्मूला एंटर करें, और फिर इसे कॉलम के नीचे कॉपी करें:
= TRIM (A1)
Excel Formulas Hindi
यह सेल्‍स में सभी अतिरिक्त रिक्त स्‍पेस को निकाल कर सिर्फ एक ही स्‍पेस कैरेक्‍टर को वर्ड्स के बिच रखेगा।

7) LEN:

जब भी आप किसी सेल में कितने कैरेक्‍टर्स हैं यह जानना चाहते हैं, तो LEN उपयोग करें।

Syntax Of LEN Function:

LEN फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
=LEN (text)

Example of LEN Function in Hindi:

A2 सेल में कितने कैरेक्टर हैं यह जानने के लिए –
=LEN(A2)
Excel Formulas Hindi
कृपया ध्यान रखें कि एक्सेल का LEN फ़ंक्शन स्‍पेस के साथ सभी कैरेक्‍टर को काउंट करता हैं।

8) AND & OR:

कई मापदंडों को जांचने के लिए ये दो सबसे लोकप्रिय लॉजिकल फंक्शन हैं।

AND Function:

यह तब काम में आता है जब आपको कई कंडीशंस को टेस्‍ट करना पड़ता है और यह सुनिश्चित करना है कि वे सभी TRUE होते हैं।
टेक्निकली AND फ़ंक्शन आपके द्वारा स्‍पेसिफाइ की गई कंडीशंस को टेस्‍ट करता है और यदि सभी कंडीशंस TRUE होती हैं तो यह TRUE रिटर्न देता हैं नहीं तो FALSE रिटर्न देता हैं।

Syntax Of AND Function:

AND फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
=AND (logical1, [logical2], …)

Example of AND Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, स्टूडेंट्स को Math और English दोनों में 35 के उपर मार्क हैं तो वे PASS हैं, अन्‍यथा FAIL हैं।
=IF(AND(B2>35,C2>35), “PASS”, “FAIL”)
Excel Formulas Hindi

OR Function:

AND एक्सेल या फ़ंक्शन की तरह ही एक OR एक लॉजिकल फ़ंक्शन है जिसका उपयोग दो वैल्‍यू या स्‍टेटमेंट की तुलना करने के लिए किया जाता है।
सिर्फ अंतर यह है कि OR फ़ंक्शन, दिए गए सभी कंडिशन्‍स में से एक भी कंडिशन TRUE होती हैं तो TRUE रिटर्न करता हैं और सभी कंडिशन गलत होने पर FALSE रिटर्न करता हैं।

Syntax Of OR Function:

OR फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
=OR (logical1, [logical2], …)

Example of OR Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, स्टूडेंट्स को Math और English दोनों में से किसी एक भी सब्जेक्ट में 35 के उपर मार्क हैं तो वे PASS हैं, अन्‍यथा FAIL हैं।
=IF(OR(B2>35,C2>35), “PASS”, “FAIL”)
Excel Formulas Hindi

9) CONCATENATE:

एक्‍सेल का CONCATENATE फ़ंक्शन दो या अधिक टेक्‍स्‍ट आइटम को जॉइन करता हैं। यह दो या दो से अधिक सेल्‍स की वैल्‍यू को एक ही सेल में कंबाइन करता हैं।

Syntax Of CONCATENATE Function:

CONCATENATE फ़ंक्शन का syntax इस प्रकार है:
CONCATENATE(text1, [text2], …)

Example of CONCATENATE Function in Hindi:

उदाहरण के लिए, A2 and B2 सेल की वैल्‍यू को कंबाइन करने के लिए, बस एक अलग सेल में निम्न फॉर्मूला एंटर करें:
=CONCATENATE(A2, B2)
Excel Formulas Hindi
यदि आपको इन कंबाइन किए गए वैल्‍यू को अलग करना हैं, मतलब इनमें एक स्‍पेस एड करनी हैं, तो आर्ग्यूमेंट्स लिस्‍ट में (” “) स्‍पेस कैरेक्‍टर टाइप करें।
=CONCATENATE(A2, ” “, B2)

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...