- How to Type/Use Indian Rupee Symbol ₹ in MS Word Excel Hindi
- Word में किसी जादू से कम नहीं है Macro देखना ना भूूूलें (Hindi)
- Ms Word में Envelope पर Address Print करेें
- Text To table और Table To Text कैसे convert करें (Hindi)
- MS WORD में भी लगायें SUM formula (Hindi) Super Trick
- MS Word में जानें Find, Replace और Go To के बारे में
- MS Word में Paragraph Setting
- एमएस वर्ड में Home Tab को - Ms Word Online Tutorial in Hindi (Home Tab)
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड बेसिक ट्यूटोरियल - Microsoft Word Basic Online Tutorial (Hindi)
How to Type/Use Indian Rupee Symbol ₹ in MS Word Excel Hindi
- सबसे पहले आप microsoft का अपडेट डाउनलोड करें, यह Indian Rupee के new currency symbol को support करता है अपडेट डाउनलोड होने के बाद इसे कंप्यूटर में Install कर लीजिये और कंप्यूटर को रीस्टार्ट कर लीजिये
- अब Control Panel ओपन कीजिये और Clock, Language, and Region पर click कीजिये यहां Change keyboards or other input methods पर click कीजिये
- यहां Keyboards and Languages tab पर जाईये और Change keyboard पर click कीजिये, यहां आपको Add का बटन दिखाई देगा, इस पर click कीजिये अब आपको सभी Input Language दिखाई देंगी यहां English (India) को select कीजिये और ओके कीजिये
अब MS Word Open कीजिये और नीचे दिये गये Keyboard Shortcut का इस्तेमाल कीजिये -
- Ctrl + Alt + ₹
- Ctrl + Alt + 4
- Alt 8377
- 20B9 = Alt +x
Word में किसी जादू से कम नहीं है Macro देखना ना भूूूलें (Hindi)
क्या होता है मैक्रो - What Is Macro in Hindi
माक्रोस एक प्रकार का रिकॉर्डिंग टूल है यह आपके द्वारा किये गये कार्य को रिकार्ड कर लेता और रन कराने पर उसी क्रम में उन्हें दोहरा देता है, आईये जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैक्रो कैसे बनाते हैं
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैक्रो (Macro) बनाने के लिये आपको सबसे पहले रिबन में Developer Tools टैब को अनेबल करना होगा
- इसके लिये आपको Office Button पर जाना होगा, यहा आपको Word option दिखाई देगा इस पर Click कीजिये
- यहां आपको Popular टैब में Show Develop Tab in the Ribbon का Check Box आप्शन दिखाई देगा, इस पर टिक लगा दीजिये ऐसा करने से रिबन में Developer Tools टैब दिखाई देने लग जायेगा
- इस Developer Tools पर Click कीजिये यहां आपको मैक्रो (Macro) का ऑप्शन मिल जायेगा
- Macro बनाने के लिये Record Macros पर क्लिक करें यहां आपसे Macros Name पूछा जायेगा अगर आप काेई नाम देना चाहते हैैं तो ठीक है नहीं तो Word की तरफ से उसे Macro1 या Macro2 नाम दे दिया जायेगा इसके बाद और OK करें
- अब रिकॉर्डिंग शुरू हो चुकी है आपके माउस के कर्सर पर एक पुरानी कैसेट जैसा निशान आ रहा होगा अब आप कुछ भी लिखिए वह रिकॉर्ड हो रहा है
- रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए Stop Recording पर क्लिक करें
- Record Macro को देखने के लिये View Macros पर क्लिक कीजिये और उस मैक्रो का सलेक्ट कीजिये जो आपने नाम दिया है अब Run पर क्लिक कीजिये
Ms Word में Envelope पर Address Print करेें
- MS Word में लिफ़ाफ़ा यानि Envelope पर Address Print करने के लिये आपको Mailings tab पर और यहां Envelopes पर क्लिक करना होगा
- यहां आपको Delivery address box और Return Address Box में जानकारी भरनी होगी
- इसके बाद नीचे दिये गये ऑप्शन के बटन पर क्लिक कर आप Envelope size आदि सेट कर सकते हैं
- इसके बाद Print पर क्लिक करना है सब हो गया Ms Word में Envelope पर Address Print
- लेकिन अगर यह तरीका काम ना करे तो दूसरा मैनुअल तरीका है जिससे आप बडी आसानी से Envelope पर Address Print कर सकते हैैं
Text To table और Table To Text कैसे convert करें (Hindi)
Text To Table
- ms word में आप जिस भी Text को Table convert करना चाहते हैं उसे Select कर लीजिये और
- Insert मेन्यू पर Click कीजिये यहां Table पर जाईये
- यहां आपको Convert Text to Table का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक कीजिये
Table To Text
- ms word में आप जिस भी Table को Text convert करना चाहते हैं उसे Select कर लीजिये
- Table Tools में Layout पर Click कीजिये यहां Table पर जाईये
- यहां आपको Convert to Text का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक कीजिये
MS WORD में भी लगायें SUM formula (Hindi)
- जिस भी Table के सेल में SUM formula लगाना चाहते हैं उसमें Click कीजिये
- अब Keyboard से Ctrl+F9 प्रेस कीजिये
- ऐसा करते ही उस सेल में कुछ इस प्रकार से {} Bracket आ जायेगें
- अब इन {} Bracket के बीच में आपको SUM formula टाइप करना है कुछ इस प्रकार
- अगर आप ऊपर से नीचे SUM करना चाहते हैं तो आपकाे टाइप करना होगा =SUM(ABOVE)
- इस प्रकार अगर आप ऊपर से नीचे SUM करना चाहते हैं तो टाइप कीजिये =SUM(BELOW)
- और अगर left में दिये गये row का SUM करना चाहते हैं तो टाइप कीजिये=SUM(LEFT)
- अगर SUM करने के बाद आपने Table में कोई बदलाव किया है तो Excel की तरह इसमें formula अपने आप अपडेट नहीं हाेता है Formula Update करने के लिये आपकाे SUM वाले सेल पर Right-click और Update field को सलैक्ट करना होगा या Keyboard से Ctrl+F9 प्रेस करना होगा, इससे भी Formula Update हो जाता है
- जैसे SUM formula के साथ LEFT, RIGHT, ABOVE, BELOW का इस्तेमाल किया जाता है उसी तरह MS WORD आप AVERAGE, COUNT, MAX, MIN, PRODUCT, SUM को भी LEFT, RIGHT, ABOVE, BELOW के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं
MS Word में जानें Find, Replace और Go To के बारे में
Word आपके दस्तावेज़ में विशिष्ट सामग्री का पता लगाने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है आप पाठ, चित्र, कैप्शन, बुकमार्क, या कुछ प्रकार के स्वरूपण जैसे पैराग्राफ या पृष्ठ ब्रेक जैसे आइटम की खोज और प्रतिस्थापित कर सकते हैं। आप अपने दस्तावेज़ में सामग्री के एक विशेष उदाहरण पर जाने के लिए Go To कमांड का उपयोग कर सकते हैं, और आप वाइल्डकार्ड, कोड या रेगुलर एक्सप्रेशंस का उपयोग करके विशिष्ट वर्णों या वर्णों के संयोजन वाले शब्द या वाक्यांशों को ढूंढने के लिए अपनी खोज को बढ़ा सकते हैं
MS Word में Paragraph Setting
वर्ड में एक अनुच्छेद किसी भी पाठ है जो कड़ी रिटर्न के साथ समाप्त होता है। जब भी आप एन्टर कुंजी दबाते हैं, तब आप हार्ड रिटर्न जमा करते हैं पैराग्राफ़ स्वरूपण आपको व्यक्तिगत अनुच्छेदों के अनुसार उपस्थिति को नियंत्रित करने देता है। उदाहरण के लिए, आप पाठ के संरेखण को बायीं से केंद्र में बदल सकते हैं या लाइनों के बीच की दूरी को एकल से दोगुनी बना सकते हैं आप इंडेंट पैराग्राफ, उन्हें नंबर, या सीमाओं को जोड़ सकते हैं और उन्हें छायांकन कर सकते हैं।
अनुच्छेद स्वरूपण पूरे पैराग्राफ पर लागू होता है। अनुच्छेद के सभी स्वरूपण पैराग्राफ मार्क में संग्रहीत किए जाते हैं और अगली पैराग्राफ में ले जाते हैं जब आप एंटर कुंजी दबाते हैं आप पैराग्राफ प्रारूपों को पैराग्राफ से पैराग्राफ कॉपी कर सकते हैं और कार्य पेन्स के माध्यम से प्रारूप देख सकते हैं।
एमएस वर्ड में Home Tab को - Ms Word(Home Tab)
MS Word कि Home Tab में कुल 5 Group होते है. इन्हे आप ऊपर दिखाए गए Screen Shot में देख सकते है. इन Groups का नाम क्रमश: Clipboard, Font, Paragraph, Styles और Editing है. अब आप Home Tab के Groups से तो परिचित हो गए है. आइए अब प्रत्येक Group के कार्य को जानते है.
Clipboard
Clipboard एक अस्थाई Storage होती है. जिसमे आपके द्वारा Copy या Cut किया हुआ Data Save रहता है. जब तक आप इस Data को कही Paste नही करते है. तब तक वह Data Clipboard में ही रहता है. जब आपका System बंद हो जाता है, तो Clipboard में Save Data भी अपने आप Empty हो जाता है. इसलिए जब तक आपका System चालु रहता है. तब तक ही आप Clipboard में Save Data को Use कर सकते है.
Font
Font Group में उपलब्ध Commands के जरीए आप Text की Formatting करते है. इसमें आपको Font Family, Font Size, Font Style आदि को Change करने के लिए Commands दी होती है. इन Commands के जरीए आप किसी भी MS Word Document को अपने हिसाब से Format कर सकते है.
Paragraph
इस Group में Paragraph को Set करने से संबंधित Commands होती है. इनके द्वारा आप Paragraph का Indent, Lines के बीच की ऊँचाई (Space), Alignment आदि को Set कर सकते है. इसके अलावा आप List, Sorting, Text में Border, Shadings भी लगा सकते है.
Styles
इस Command के द्वारा Documents में Styles को लगाया जाता है. Styles Command में कुछ बनी बनाई Document Styles होती है. इनमें पहले से ही Font, Font Size, Font Color, Headings आदि Set होते है.
Editing
Edit Group में 3 Commands होती है. Find Command के द्वारा MS Word Document में उपलब्ध किसी शब्द/वाक्य विशेष को खोजा जाता है. Replace Command से आप MS Word Document में उपलब्ध किसी भी शब्द के स्थान पर कोई दूसरा शब्द लिख सकते है. आपको सिर्फ एक ही बार शब्द बदलना पडता है, और उस शब्द की जगह पर दूसरा शब्द लिख जाता है. और Select Command के द्वार Document में उपलब्ध Text को एक साथ Select किया जा सकता है.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड बेसिक ट्यूटोरियल - Microsoft Word Basic (Hindi)
वर्ड में आप लैटर, लिस्ट, ऐप्लीकेशन, ऑफिस वर्क, लैटरपैड, स्कूल प्रोजेक्ट, बुक, डायरी आदि तक सब बना सकते हैं, इसमें यह सब बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, इसके साथ साथ अगर आप कुछ भी टाइप कर रहे हैं, तो साथ साथ आपकी स्पैलिंग की भी जॉच होती जाती है, तथा अगर कोई शब्द गलत पाया जाता है तो उसे लाल रंग की रेखा से प्रर्दशित किया जाता है, आप सभी पेजों पर पेज नम्बर, हैडर फुटर, आदि भी लगा सकते हैं, इसका फाइन्ड और रिप्लेस बहुत ही कमाल का फंग्शन है, वर्ड में लिफाफे छापने तथा मेल मर्ज सुविधायें भी दी गयी हैं, जो आपके कार्य को और भी सरल बनाती है।
No comments:
Post a Comment