Wednesday, 31 January 2018

SHORTCUT KEY

  1. कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों होता है उभार - Why There Are Bumps On F And J Letter In Computer Keyboard
  2. Uses Of Function Keys F1 to F12 in Hindi - कीबोर्ड के फंक्शन कीज और उनके उपयोग
  3. Top 5 Amazing Keyboard shortcuts- 5 कमाल के कीबोर्ड शॉर्टकट्स
  4. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की-बोर्ड शार्टकट हिंदी में - ms office keyboard shortcuts in hindi
  5. [Useful YouTube Keyboard Shortcuts] यूट्यूब को चलाईये की-बोर्ड से
  6. [all run commands for windows 7 in hindi] जाने विंडोज रन कमांड के जादू को

कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों होता है उभार - Why There Are Bumps On F And J Letter In Computer Keyboard


                                                                             कंप्यूटर (Computer) और लैपटॉप (Laptop) के की-बोर्ड (Keyboard) को ध्यान से देखें तो आपको F और J letter पर थोड़ा सा उभार या एक छोटी सी Line दिखेगी, असल में यह लाइन या उभार टाइपिंग करने वाले यूजर्स को लिये होती है जो की-बोर्ड को बिना देखे टाइप करते हैं, जी हॉ बिना देखेंं ? 

                          जब आप अच्‍छे से टाइप सीख जाते हैं तो आपको की-बोर्ड देखने की जरूरत नहीं रहती है और जब आप की-बाेर्ड नहीं देखेंगे तो आपको यह पता नहीं लगा पायेगें कि आपकी उंगली किस बटन पर रखी है, अच्‍छे टाइपिस्‍ट की-बोर्ड पर अपनी उंगलियां रखते हैं तो ये लाइन्‍स और उभार उनको यह बताते हैं कि F और J बटन कहॉ पर हैं इससे उनको अपनी उंगलियां की स्थिति का पता चलता है और टाइपिंग करते समय आपकी उंगलियां अगर सही बटन पर हों तभी आप अच्‍छे सेे टाइप कर पायेगें। बस उनको इन उभारों से बटनों का पता चलता है और वह बिना देखे भी टाइप कर पाते हैं। 

Uses Of Function Keys F1 to F12 in Hindi - कीबोर्ड के फंक्शन कीज और उनके उपयोग

  1. Use of F1 Function key in computer
    • किसी भी software का Help and Support center ओपन करने के लिये अाप F1 का Use कर सकते हैं
  2. Use of F2 Function key in computer
    • किसी भी file या folder पर माउस से क्लिक करों और F2 प्रेस करो, ऐसा करने से आप उस file या folder को Rename कर सकते हो 
  3. Use of F3 Function key in computer
    • कंप्‍यूटर में या इंटरनेट पर किसी भी जगह से F3 Key प्रेेस करने से search आप्‍शन ओपन हो जाता है।
  4. Use of F4 Function key in computer
    • इस Function key  को Alt के साथ प्रेस करने से खुला हुए कोई भी software बन्द हो जाता है अगर आप इसे डेस्‍कटॉप Alt+ F4 दबायेगें तो shutdown का आप्‍शन खुल जाता है। 
  5. Use of F5 Function key in computer
    • इस Function key को प्रेेस करने से रनिंग विंंडो या एप्‍लीकेशन refresh की जा सकती है। browser refresh करने के लिये भी आप इस की का Use कर सकते हो 
  6. Use of F6 Function key in computer
    • इस Function key को ब्राउजर में Use करने से cursor सीधा  address bar मे cursor bar ले जाया जा सकता है
  7. Use of F7 Function key in computer
    • windows में इस की का कोई Use नहीं है, लेकिन वर्ड-एक्‍सल जैसी एप्‍लीकेशन में इसका इस्‍तेमाल होता है 
  8. Use of F8 Function key in computer
    • Windows install करते समय इस की का प्रयोग किया जाता है, इससे आप बूट वगैरह
  9. Use of F9 Function key in computer
    • इस key का windows मे तो कुछ प्रयोग नही है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ईमेल भेजने के लिये इस्‍तेमाल किया जाता है 
  10. Use of F10 Function key in computer
    • इससे किसी भी software के menu को ओपन करने के लिये किया जाता है, इसे प्रेस करने से menu सलेक्‍ट हो जाता है और आप ऐरो कीज की मदद से उसे खोल सकते हैंं 
  11. Use of F11 Function key in computer
    •  browser और बहुत सी एप्‍लीकेशन को Full Screen Mode में चलाने के लिये इसका प्रयोग किया जाता हैै 
  12. Use of F12 Function key in computer
    • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस की को प्रेेस करने से Save as window ओपन होती है और Ctrl+F12 को एक साथ प्रेस करने से आप पहले से सेव फाइल को ओपन कर सकते हो

Top 5 Amazing Keyboard shortcuts- 5 कमाल के कीबोर्ड शॉर्टकट्स


  1. स्पेस बार से करें पेज अप और पेज डाउन - जब आपको पेज स्‍क्राॅल करना होता है तो आप की-बोर्ड के डाउन और अप ऐरो की का प्रयोग करते हैं, लेकिन यह काम आप स्‍पेस बार (Space Bar) से भी कर सकते हैं। केवल स्‍पेसबार दबाने से यह पेज डाउन करेगा और शिफ्ट की (Shift key) के साथ स्‍पेस बार दबाने से यह पेज अप करेगा।
  2. प्रयोग करें Home और End बटन का - इसी प्रकार आप पेज अप और पेज डाउन करने के लिये Ctrl+home और पेज डाउन करने के लिये Ctrl+End बटन का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  3. कॉपी करने के लिये Ctrl+C बजाये प्रयोग करें Ctrl+Insert, जी हाॅ अभी तक आप किसी Text को कॉपी करने के बाद पेस्‍ट करने के लिये Ctrl+C का प्रयोग करते थे, लेकिन अब आप Ctrl+Insert करके भी ऐसा कर सकते हैं,  Ctrl+Insert करने पर आपका डाटा क्लिपबोर्ड में सेव किया जायेगा
  4. पेस्‍ट करने के लिये Ctrl+V बजाये प्रयोग करें Shift+Insert, - Ctrl+Insert से अगर आपने किसी शब्‍द को कॉपी किया है तो आप उसे पेस्‍ट करने के लिये Shift+Insert का प्रयोग कर सकते हैं। 
  5. अनडू (Undo) करने के लिये अाप Ctrl+Z का प्रयोग करते हैं, लेकिन अगर अनडू काे फिर से रीडू (Redo) कराना हो तो Ctrl+Y का प्रयोग करें। 

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की-बोर्ड शार्टकट हिंदी में - ms office keyboard shortcuts in hindi

                                     माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में तेजी से काम करने के लिये आप यह की-बोर्ड शार्टकट इस्‍तेमाल कर सकते हैं, यह इसमें से कई की-बोर्ड शार्टकट वर्ड, एक्‍सल और पावरपाइंट तीनों में काम करते हैं - 
  1. Ctrl+A - पूरे पेज को एक साथ सलैक्‍ट करने के लिये 
  2. Ctrl+B - टेक्स्ट बोल्‍ड करने के लिये 
  3. Ctrl+C - टेक्स्ट कॉपी करने के लिये 
  4. Ctrl+D - डिफाल्‍ट फान्‍ट सेंटिग बदलने के लिये 
  5. Ctrl+E - टेक्स्ट को सेंटर करने के लिये 
  6. Ctrl+F - फाइंड करने के लिये 
  7. Ctrl+G - सीधे किसी पेज या लाइन पर पहुॅचने के लिये 
  8. Ctrl+H - किसी शब्‍द को रिप्‍लेस करने के लिये 
  9. Ctrl+I - टेक्स्ट इटैलिक करने के लिये 
  10. Ctrl+J - पैराग्राफ को जस्टीफाई करने के लिये 
  11. Ctrl+K- पेज पर हाईपरलिंक लगाने के लिये 
  12. Ctrl+L - अलाइन टेक्स्ट लेफ्ट करने के लिये 
  13. Ctrl+M - इंडेंट बढाने के लिये 
  14. Ctrl+N - नई फाइल बनाने के लिये 
  15. Ctrl+O - फाइल ओपन करने के लिये 
  16. Ctrl+P - प्रिंट निकालने के लिये 
  17. Ctrl+Q - इंडेंट समाप्‍त करने के लिये 
  18. Ctrl+R - अलाइन टेक्स्ट राइट करने के लिये 
  19. Ctrl+S - फाइल सेव करने के लिये 
  20. Ctrl+T - पेज पर हैंडिग इंडेंट बढाने के लिये 
  21. Ctrl+U - अण्‍डरलाइन के लिये 
  22. Ctrl+V - टेक्‍स्‍ट पेज करने के लिये 
  23. Ctrl+W - फाइल क्‍लोज करने के लिये 
  24. Ctrl+X - टेक्‍स्‍ट कट करनेे केे लिये 
  25. Ctrl+Z - अंडू करने के लिये  
  26. Ctrl+] - फान्‍ट साइज बढाने के लिये 
  27. Ctrl+[- फान्‍ट साइज घटाने के लिये\

[Useful YouTube Keyboard Shortcuts] यूट्यूब को चलाईये की-बोर्ड से

  • यूट्यूब पर चले रहे किसी भी वीडियो को प्‍ले और एंड पॉज करने के लिये करने के लिये कीबोर्ड से स्‍पेसबार को प्रेस कीजिये या दबाईये "K"। 
  • वीडियो फुल स्‍क्रीन करना है तो केवल "F" प्रेस कीजिये अौर दोबारा "F" प्रेस करने पर आईये पुरानी पोजीशन पर। 
  • अगर वीडियो को अागे बढाना है तो यूज कीजिये "L" और अगर करना है पीछे या रिवांइड तो यूज कीजिये "J" इसके अलावा अाप लेफ्ट और राइट ऐरो की‍ज का भी यूज कर सकते हैं इसे 5-5 सेकेण्‍ड वीडियो आगे अौर पीछे किया जा सकता है। 
  • अगर आप वीडियो को 1-1 मिनट अागे-पीछे करना  चाहते हैं तो की-बोर्ड के PageUp और PageDown बटन को प्रेस कीजिये। 
  • अगर कोई वीडियो 15-20 मिनट को देख चुके हैं और फिर से शुरू से देखना चाहते हैं तो कीबोर्ड से बस "0" जीरो प्रेस कीजिये। इसके अलावा आप Home बटन को भी प्रेस कर यह कर सकते हैं। 
  • वाल्‍यूम या आवाज को कम अौर ज्‍यादा करने के लिये बिलकुल टीवी के रिमोट की तरह यूज कीजिये Up और Down ऐरो कीज को अौर हॉ अगर म्‍यूट करना चाहते हैं तो केवल "M" को दबा दीजिये। 

[all run commands for windows 7 in hindi] जाने विंडोज रन कमांड के जादू को

कैसे चलायें रन डॉयलॉग बॉक्‍स  -

                                          रन डॉयलॉग बॉक्‍स को ओपन करने के लिये कीबाेर्ड से विंडोज लोगो-बटन के साथ R प्रेस कीजिये या यह स्‍टैप फॉलो कीजिये - Start - All Programs - Accessories -Run. इससे रन डॉयलॉग बॉक्‍स खुल जायेगा जो कुछ इस तरह का होता है - 


कैसे यूज करें रन कमांड - 

                                  रन डॉयलॉग बॉक्‍स को ओपन करने के बाद एक छोटा सा कीवर्ड या कमांड टाइप करने से आप कोई भी प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर ओपन कर सकते हैं, उदाहरण के लिये अगर आपको कैलकुलेटर ओपन कराना है तो आपको रन डॉयलॉग बॉक्‍स में केवल Calc टाइप करना होगा अौर एंटर करना होगा। इसके लिये आपको यह खोजने की जरूरत नहीं कि विंडोज के किस मेन्‍यू या किस फोल्‍डर में कैलकुलेटर दिया गया है, इसी तरह विंडोज के कई सारे सॉफ्टवेयर रन कमांड से खोले जा सकते हैं, जिसकी पूरी लिस्‍ट हिंदी में नीचे दी गयी है -

वर्ड पैडwrite
विंडोज मीडिया प्लेयरwmplayer
विंडोज़ एक्सप्लोररexplorer
वॉल्यूम मिक्सरsndvol
यूटिलिटी मैनेजरutilman
टास्क मैनेजरtaskmgr
सिस्टम प्रॉपर्टीजsysdm.cpl
स्टिकी नोटstikynot
साउंड रिकॉर्डरsoundrecorder
स्निप्पिंग टूलsnippingtool
स्क्रीन रेसोलुशनdesk.cpl
रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शनmstsc
रजिस्ट्री एडिटरregedit
प्रोग्राम्स एंड फीचर्सappwiz.cpl
प्रॉब्लम स्टेप्स रिकॉर्डरpsr
प्रिंट मैनेजमेंटprintmanagement.msc
पावर ऑप्‍शनpowercfg.cpl
परफॉरमेंस आप्‍शनsystempropertiesperformance
पेन्‍टmspaint
ऑन-स्क्रीन कीबोर्डosk
नोटपैडnotepad
नेटवर्क कनेक्शनncpa.cpl
माउस कंट्रोलmain.cpl
मैथ इनपुट पैनलmip
मैग्‍नीफायरmagnify
इंटरनेट आप्‍शनinetcpl.cpl
इंटरनेट एक्सप्लोररiexplore
गूगल क्रोमchrome
फ़ायरफ़ॉक्सfirefox
फ़ॉन्ट व्‍यूअरfontview
इवेंट व्यूअरeventvwr.msc
एसे ऑफ़ एक्सेस सेंटरutilman
डिस्क मैनेजमेंटdiskmgmt.msc
डिस्क डीफ्रेग्मेंटरdfrgui
डिस्‍क क्‍लीनअपcleanmgr
डिवाइस मैनेजरhdwwiz.cpl
डेट और टाइमtimedate.cpl
कंट्रोल पैनलcontrol
कंप्यूटर मैनेजमेंटcompmgmt.msc
कमांड प्रांप्टcmd
करैक्टर मैपcharmap
कैलक्यूलेटरcalc
ऐड हार्डवेयर विज़ार्डhdwwiz
ओपन पिक्‍चर फ़ोल्डरpictures
डाक्यूमेंट्स फोल्डरdocuments
डाउनलोड फोल्डरdownloads
शटडाउन विंडोजshutdown
रीस्‍टार्ट विंडोजshutdown -r
लॉग ऑफ logoff
फोटोशॉपphotoshop
एम एस वर्डwinword.exe
एम एस एक्‍सलexcel.exe
एम एस पावर पाइंटpowerpnt.exe

No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...