Tuesday, 30 January 2018

Basic Computer Operations 1

  1. Shut Down Computer With the Power Button - पावर बटन से करें शटडाउन
  2. How to make windows 7 wallpaper slideshow- विण्‍डोज 7 में वालपेपर का स्‍लाइड शो
  3. Find the source file for a Windows shortcut - डेस्‍कटॉप शार्टकट से मूल फाइल का पता कैसे लगायें
  4. Use the On-Screen Keyboard (OSK) to type - कीजिये बिना की-बोर्ड के टाइपिंग
  5. How to Delete Duplicate File in Computer - कंप्यूटर से डुप्लिकेट फ़ाइलें ऐसे करें डिलीट
  6. How to Format Hard Disk in Hindi - हार्डडिस्‍क फारमेट कैसे करें
  7. How to Use Keyboard as a Mouse in Hindi - की-बोर्ड को बनायें माउस

पावर बटन से करें शटडाउन, स्‍लीप और हाइबरनेट


                                                                                               जब हम Computer चलाने की ट्रेंनिग लेते हैं तो हमें सबसे पहले Computer का ऑन करना सिखाया जाता है। सीपीयू का यही एक भाग है जिसे हर रोज Computer को ऑन करने के लिये यूज करना ही पडता है, यानि आपका पावर बटन। लेकिन क्‍या पावर बटन लेकिन कम्‍प्‍यूटर ऑन करने तक ही सीमित रह गया है। सह सच है कि ज्‍यादातर लोग पावर बटन को केवल ऑन करने के लिये यूज करते हैं। लेकिन आप पावर बटन से कम्‍प्‍यूटर को केवल ऑन ही नहीं कर सकते इसके अलावा और भी काम ले सकते हो, जैसे शटडाउन, स्‍लीप और हाइबरनेट करना।

इससे क्‍या फायदा है ?
                           इससे सबसे बडा फायदा यह है कि आपके द्वारा दी गयी कमाण्‍ड केवल एक बटन दबाने से ही एप्‍लाई हो जायेगी, आपको कम्‍प्‍यूटर शटडाउन या हाइबरनेट करने के लिये माउस या की-बोर्ड से कोई कमाण्‍ड नहीं देनी है। इन सब के लिये पावर बटन ही काफी है।

विण्‍डोज 7 यूजर्स के लिये -
  • Control Panel को ओपन कीजिये।
  • Power Options को सलेक्‍ट कीजिये।
  • यहॉ Choose what the power button does पर Click कीजिये।
  • यहॉ आपको power button settings में आपको यह दिखाई देगा
  • "When I Press the power button" और इसके सामने एक Dropdown Menu होगा जहॉ आपको Shutdown, sleep और hibernate के Option मिलेंगे, आप power button दबाने पर जो भी action चाहते है उसे सलेक्‍ट कर लीजिये और Save Change button पर Click कर दीजिये।
  • अगली बार आप जब power button दबायेंगे वह उसी action पर काम करेगा जो आपने सलेक्‍ट किया है।

कैसे करें विण्‍डोज 7 में वालपेपर का स्‍लाइड शो


                                                                                       Windows Xp के बाद इस समय Windows 7 को सबसे ज्‍यादा यूजर प्रयोग कर रहे हैं, इसके मनभावन फीचर्स लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं, इसका ऐसा ही एक फीचर है Desktop Wallpapers Slideshow, ज्‍यादातर लोग अपने कम्‍प्‍यूटर में नयापन लाने के लिये वालपेपर हर रोज बदलते हैं कुछ दिन में तीन-चार बार यह फीचर असल में उन्‍हीं लोगों के लिये हैं, यहॉ आप अपने कम्‍प्‍यूटर के किसी भी फोल्‍डर को डेस्‍कटॉप वालपेपर के साथ अटैच कर सकते हो और उसके बदलने की Duration सेट कर सकते हो, मान लीजिये आप चाहते हैं कि हर 10 seconds में आपके कम्‍प्‍यूटर का वालपेपर बदले या एक दिन में एक बार आप इस सेंटिग से यह सब कर सकते हो - 



  • अपने desktop पर Right-click कीजिये
  • Personalize को Select कीजिये और Desktop Background पर जाईये
  • यहॉ आप browse कीजिये और उस Picture location को या folder को select कीजिये जिसकी images को आप desktop slideshow के तौर पर यूज करना चाहते हैं, हॉ सलेक्‍ट ऑल करना ना भूलें
  • अब slideshow की Duration सेट करने के लिये change picture every से अपनी पसंद की सेंटिग सलेक्‍ट कर लीजिये और यदि आप चाहते हैं कि picture shuffle हों तो shuffle पर टिक कर दीजिये

डेस्‍कटॉप शार्टकट से मूल फाइल का पता कैसे लगायें


                                                                                                   डेस्‍कटॉप शार्टकट हमारी सुविधा के लिये हम अपने डेस्‍कटॉप पर बनाते है, यह मूल फाइल नहीं होते है, बल्कि उस फाइल तक पहॅुचने का शार्टकट होता है, इस पर क्लिक करने से मूल फाइल खुल जाती है, लेकिन अगर पेनड्राइव या सी0डी0 या मेल द्वारा यह फाइल हमें किसी को भेजनी है, तो हमें मूल फाइल की आवश्‍यकता होती है, कभी कभी यूजर्स केवल शार्टकट को कापी कर देते है, जिससे दूसरे कम्‍प्‍यूटर में फाइल ओपन नहीं हो पाती है, अगर आप शार्टकट के द्वारा मूल फाइल का पता लगाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है
  1. जिस भी प्रोग्राम या File के शार्टकट की मूल या आरिजलन File का पता करना है उस पर माउस से राइट क्लिक कीजिये। 
  2. properties को सलैक्‍ट कीजिये। 
  3. shortcut टैब पर क्लिक कीजिये। 
  4. अब Find target बटन पर क्लिक कीजिये। 
  5. आप तुरंत ही मूल पर File पर पहॅुच जायेगें।  

how to type without keyboard - कीजिये बिना की-बोर्ड के टाइपिंग


                                                                                                                    वर्चुअल की-बोर्ड आपको केवल माउस की सहायता से टाइप करने की सुविधा प्रदान करना है। लेकिन क्‍या आप वर्चुअल की-बोर्ड से आम की-बोर्ड की तरह टाइप कर सकते हैं, तो इसका जबाब है हॉ आप वर्चुअल की-बोर्ड से बिलकुल आम की-बोर्ड की तरह काम कर सकते हैं और अगर आपके पास विंडोज 7 है तो यह और भी सरल हो जाता है। विंडोज 7 में वर्चुअल की-बोर्ड पर आपको टाइपिंग करने का नया अनुभव प्राप्‍त होगा। इसका कोई भी बटन माउस से क्लिक करने पर आपको इसके टाॅप पर कई सारे कम्‍पलीट शब्‍द दिखाई देगें। जो आपको तेजी से टाइप करने में मदद करेगें।


  1. बस माउस उठाईये
  2. स्‍टार्ट बटन पर क्लिक कीजिये।
  3. All Programs पर जाईये।
  4. Accessories पर जाईये और Ease of Access पर क्लिक कीजिये
  5. यहॉ आपको On-Screen Keyboard दिखाई देगा इसको आेपन कर लीजिये।
  6. और बस टाइप करना शुरू कर दीजिये।

How to Delete Duplicate File in Computer - कंप्यूटर से डुप्लिकेट फ़ाइलें ऐसे करें डिलीट


                                हमारे लिये कंप्यूटर से Duplicate File Search करना थोडा कठिन काम है, लेकिन यह काम Software बहुत आराम से कर सकता है, इसके लिये अापको EASY DUPLICATE FINDER एप्‍लीकेशन डाउनलोड करनी होगी, यह केवल 30mb की Free एप्‍लीकेशन है, यह  बहुत powerful app है, आईये जानते हैं इसकी कुछ खूबियों के बारे में - 


  • EASY DUPLICATE FINDER में फाइल सर्च करने के लिये कई सारे आप्‍शन दिये गये हैं। 
  • यहॉ आप किसी भी फाेेल्‍डर को ड्रैग करके या सलैक्‍ट करने स्‍कैन करा सकते हैंं। 
  • इसके अलावा File Size Limits और File Types का आप्‍श्‍ान भी है, इससे आप अपनी सुविधानुसार डुप्‍लीकेट फाइलों को सर्च कर सकते हैं। 
  • इसे डाउनलोड करने के लिये easyduplicatefinder.com पर जाईये। 

How to Format Hard Disk in Hindi - हार्डडिस्‍क फारमेट कैसे करें


                                                                                                                   यह हार्डडिस्‍क केे पार्टीशन को फारेमट करने का बहुत पुराना और कारगर तरीका है, कभी-भी वायरस की वजह से जब आपका ऑपरेटिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है तो आप इस तरीके से बहुत आसानी से हार्डडिस्‍क के पार्टीशन फारमेट कर सकते हैं- 
  • अगर आपको नहीं पता है कि आपके पीसी में cmd यानि कमांड प्रॉम्प्ट कहॉ हैं तो आप रन कमांड का प्रयोग करें, इसके लिये रन डॉयलॉग बॉक्स को ओपन करने के लिये कीबाेर्ड से विंडोज लोगो-बटन के साथ R प्रेस कीजिये 
  • रन डॉयलॉग बॉक्स ओपन होने पर यहॉ CMD टाइप कर एंटर कर दीजिये
  • इससे cmd यानि कमांड प्रॉम्प्ट ओपन हो जायेगा
  • अब My Computer में यह चैक करें, कि आपको कौन सा पार्टीशिन फाारमेट करना है, इस कमांड से आप यूएसबी ड्राइव भी फारमेट कर सकते हैं, किसी भी ड्राइव को बडी साावधानी से चयन करें, अगर गलत ड्राइव सलेक्‍ट हो गयी तो आपका सारा डाटा डिलीट हो सकता है, इससे फारमेेट करने से पहले इसका बैकअप भी ले लें तो अच्‍छा होगा। 
  • मान लीजिये हमें अपने कंप्‍यूटर की "I" ड्राइव को फारमेट करना है। तो CMD टाइप कीजिये i: और एंटर कीजिये। कुछ ऐसे -
  • अब जब I ड्राइव खुल जाये तो उसके सामने स्‍टैप-2 की तरह टाइप कीजिये "Format i:" और एंटर कीजिये। 
  • अब आपसेे पूछा जाायेगा कि आप इसे वाकई में फारमेट करना चाहते हैं तो आपको यहॉ हॉ के लिये Y दबाना है और एंटर करना है, आपकी हार्डडिस्‍क का पार्टीशन फारमेट हो जायेगा। 
  • लेकिन यह काम आपको अपने रिस्‍क पर करना होगा, इस काम में आपका सारा डाटा लॉस्‍ट हो जायेेगा। 

How to Use Keyboard as a Mouse in Hindi - की-बोर्ड को बनायें माउस


                             अगर आपका माउस खराब हो गया है तो आप विंडोज 7 के mouse keys आप्शन काे यूज कर सकते हैं, यह बहुत आसान है, एक प्रकार का ग्राफिकल यूजर इंटरफेस है, इसे की-बोर्ड शार्टकट (Keyboard shortcut) की मदद से चलाया जाता है, यह बिलकुल गेम खेलने जैसा है, इससे अाप बिना माउस के काम कर सकते हैं - 

How to activate mouse keys

माउस की को एक्टिव करना बहुत अासान है, इसके दो तरीके हैं -
  1. पहला अगर आपका माउस खराब है तो कीबोर्ड से केवल Alt + Shift + Num Lock यह तीनो बटनों को एक साथ दबाईये 
  2. और दूसरा अगर आपका माउस सही है और आप से टेस्ट करना चाहते हैं तो Control Panel को open कीजिये, Ease of Access Center या Accessibility Options को open कीजिये, यहॉ Make the mouse easier to use पर Click कीजिये, Control the mouse with the keyboard पर जाईये अौर turn on mouse key पर check लगाईये अौर Apply पर click कीजिये।

Mouse keys keyboard shortcut 

अब माउस की एक्टिव तो हाे गया मगर इसे चलायें कैसे तो इसे चलाने के लिये आप इन की-बोर्ड शार्टकट का इस्तेमाल करें, इसका इस्तेमाल आपके की-बोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड से किया जाना है तो शार्टकट यूज करते समय अपने की-बोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड की ओर ध्यान दें -


How to click a file using mouse keys

आप किसी भी File पर क्लिक करने के लिये कीबोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड से 5 Number Key को प्रेस करें। 

How to right click with mouse keys  - 

Left click करने के लिये कीबोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड से Minus sign (-) को प्रेस करें।

How to left click and double click a file with mouse keys

 Right click और डबल क्लिक करने के लिये कीबोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड से Plus sign (+) को प्रेस करें।

How to drag mouse pointer with keyboard

माउस पांइटर को ड्रेग करने के लिये यानि स्क्रीन पर चलाने के लिये आप कीबोर्ड के न्यूमेरिक कीपैड के 9, 8, 7, 6, 4, 3, 2, 1 बटन प्रेस सकते हैं। थोडे अभ्यास के बाद आप इसे बडी अासानी से चला सकते हैं। 

How to turn off/disable mouse keys windows

माउस की को ऑफ करने के लिये की-बोर्ड से केवल Alt + Shift + Num Lock यह तीनों बटनों को फिर से एक साथ प्रेस कीजिये।

No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...