- How To Create a Password to your computer अपने कम्प्यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें
- How to install a new font in computer कम्प्यूटर में नया फान्ट install कैसे करें
- How to create a shutdown icon on the desktop शटडाउन आइकन डेस्कटॉप पर कैसे बनायें
- How to set hibernate in Windows 7, and 8 विण्डोज 7 व 8 में हाइबरनेट कैसे सैट करें
- How to use calculator in windows 7 - विंडोज 7 में कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें
- How to use sticky notes on windows 7 - विंडोज 7 में स्टिकी नोट्स कैसे प्रयोग करें
- How to pin desktop icons in the Taskbar - डेस्कटॉप के आइकन को टास्कबार में कैसे लगायें
- Search For Any Files Windows - विंंडोज किसी भी फाइल को सर्च करें
how to Create a password to your computer अपने कम्प्यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें
विडोज को अन्य व्यक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का प्रयोग किया जाता है पासवर्ड लगाने पर जब भी आप कम्प्यूटर को ऑन करेगे तो पहले पासवर्ड डालना होगा उसके बाद ही कम्प्यूटर पर कुछ कार्य किया जा सकेगा आईये जानते है अपने कम्प्यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें -
- Start बटन पर क्लिक कीजिये ।
- control panel को open कीजिये ।
- user account को खोलिये।
- create a password for your account पर क्लिक कीजिये।
- new password box में अपना पासवर्ड लिखिये।
- confirm new password box में उसी पासवर्ड को दोबारा लिखिये।
- type a password hint में आप अपने password के लिये कोई hint लिख सकते है यह तब काम आता है जब आप अपने password को भूल गये हो।
- अब create password बटन पर click कर दीजिये।
- आपका computer password से सुरक्षित हो चुका है।
How to install a new font in computer कम्प्यूटर में नया फान्ट install कैसे करें
How to install a new font in computer - for windows 7 & 8 (विण्डोज 7 व 8 के लिये )
- दिये गये लिंक से फान्ट को डाउनलोड कीजिये।
- डाउनलोड करने के बाद जिप File को Extract करा लीजिये।
- अब Extract फोल्डर में से .ttf फान्ट फाइल को ढूढकर खोलिये।
- जब माउस की डबल क्लिक कर आप .ttf को खोलेगें, आपको खुली हुई विण्डो में install button दिखाई देगा।
- अब install button पर क्लिक कर दीजिये।
- दिये गये लिंक से फान्ट को डाउनलोड कीजिये।
- डाउनलोड करने के बाद जिप File को Extract करा लीजिये।
- अब Extract फोल्डर में से .ttf फान्ट फाइल को ढूढकर कर माउस द्वारा कॉपी कर लीजिये।
- अब स्टार्ट बटन पर क्लिक कर Control Panel को खोलिये।
- Control Panel में Font Folder को खोलिये।
- Font Folder में कॉपी किये हुए Font को पेस्ट कर दीजिये।
How to create a shutdown icon on the desktop शटडाउन करने के लिये डेस्कटॉप पर आइकन कैसे बनायें
- नोटपैड को ओपन कीजिये।
- उसमें यह कोड पेस्ट कर दीजिये shutdown -s -t 2
- अब इस नोटपैड फाइल किसी भी ड्राइव में सेव कर कीजिये, सेव करते समय इस फाइल को .bat नाम से सेव कीजिये।
- उदाहरण के लिये मान लीजिये हम इस File को shutdown नाम से सेव करते है तो उसे shutdown.bat नाम से सेव कीजिये।
- सेव करते ही आपकी ड्राइव में shutdown.bat फाइल बन जायेगी।
- अब इस File पर माउस की राइट क्लिक कीजिये।
- मेन्यू में Send to - > Desktop (Create Shortcut) को सलैक्ट कीजिये।
- अब अपने कम्प्यूटर के डेस्कटॉप पर आ जाइये।
- यहॉ shutdown.bat नाम के शार्टकट पर माउस से राइट क्लिक कीजिये और Properties पर क्लिक कीजिये।
- यहॉ शार्टकट टैब को सलैक्ट कीजिये।
- जहॉ Shortcut key लिखा है, उसे कॉलम में माउस से क्लिक करने के बाद की-बोर्ड से Ctrl+Alt बटन के साथ में "S" Key को दबाइये। ऐसा करने से वहॉ आपको Shortcut key - Ctrl+Alt+S दिखाई देगी।
- अगर आप इसका आइकन भी बदलना चाहते हैं तो Change Icon पर क्लिक कीजिये।
- अब यहॉ दिखाई देने वाले किसी भी आइकन को सलैक्ट कर लीजिये, या शटडाउन के आइकन को सलैक्ट कर लीजिये, इसके बाद OK पर क्लिक कीजिये।
- अब आपका शटडाउन आइकन और शार्टकट दोनों तैयार हो गये हैं।
- अब जब आप इस आइकन पर क्लिक करेंगे या Ctrl+Alt+S दबायेगें तो आपका कम्प्यूटर शटडाउन हो जायेगा।
How to set hibernate in Windows 7, and 8 विण्डोज 7 व 8 में हाइबरनेट कैसे सैट करें
हाइबरनेट (Hibernate) वह प्रकिया है जिसमें आप अपने कम्प्यूटर के अन्दर किये जा रहे समस्त कार्य को बिना बन्द या समाप्त किये कम्प्यूटर को शटडाउन कर सकते है, हाइबरनेट (Hibernate) की स्थिति में आपका कम्प्यूटर पूरी तरह से बन्द हो जाता है कि लेकिन जब आप दोबारा कम्प्यूटर को स्टार्ट करते हैं, तो वह वहीं से प्रारम्भ होता है, जहॉ आपने उसे पूर्व में बन्द किया था। आइये जानते हैं कि हाइबरनेट (Hibernate) कैसे सैट करना है -
What is hibernate/हाइबरनेट क्या है ?
हाइबरनेट (Hibernate) का प्रयोग ज्यादातर लैपटॉप में किया जाता है, लेकिन आप इस अपने कम्प्यूटर में प्रयोग कर सकते हैं। मान लीजिये आप किसी वर्ड डाक्यूमेन्ट पर काम कर रहे हैं और लाइट चली जाती है आपके पास इतना ही समय है कि आप अपने कम्प्यूटर को शटडाउन कर सकें, तो आप इसे Hibernate कीजिये, Hibernate प्रणाली आपके डाटा को वहीं की वहीं सेव कर लेती है और दोबारा शुरू करने पर वहीं से प्रारम्भ होती है -
- कन्ट्रोल पैनल ओपन कीजिये।
- पावन आप्शन पर क्लिक कीजिये।
- अब Change Plan Settings पर क्लिक कीजिये।
- अब Change Advanced Power Settings को चुनिये।
- अब Sleep > Allow hybrid sleep > Setting : > Off को सलैक्ट कीजिये।
- इसके बाद Apply पर क्लिक कर दीजिये।
- आपका Hibernate बटन स्टार्ट मेन्यू में आ जायेगा। इस पर क्लिक करते ही आपका कम्प्यूटर हाइबरनेट मोड में बन्द हो जायेगा।
और जब आप अपने कम्प्यूटर को दोबारा चालू करेगें तो आपका कम्प्यूटर वहीं से चालू होगा जिस स्थिति में आपने उसे बन्द किया होगा।
how to use calculator in windows 7 विंडोज 7 में कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें
Windows के भीतर calculator बहुत ही महत्वपूर्ण features है, Windows1.0 से ही calculator feature को Windows के साथ जोडा गया, उस समय यह एक साधारण calculator के तरह ही कार्य करता था, लेकिन आज windows 7 में इसे और भी powerful बना दिया गया है, आइये जानते कि विंडोज 7 में कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें -
कैल्यूलेटर कैसे ओपन करें ?
विंडोज 7 में कैलकुलेटर आप तीन तरीके से ओपन कर सकते हैं -
- Start बटन पर क्लिक कीजिये >> All Programs पर क्लिक कीजिये >> यहॉ Accessories पर क्लिक कीजिये >> अब calculator पर क्लिक कर दीजिये।
- Start बटन पर क्लिक कीजिये >> search box में calculator टाइप कीजिये >> calculator पर माउस से क्लिक कीजिये।
- रन कमाण्ड से भी आप calculator ओपन कर सकते हैं,
- इसके लिये Start बटन पर क्लिक कीजिये >> search box में Run टाइप कीजिये>> Run ओपन होने पर यहॉ Calc टाइप कीजिये >> और एन्टर कर दीजिये।
how to use sticky notes on windows 7 विंडोज 7 में स्टिकी नोट्स कैसे प्रयोग करें
स्टिकी नोट्स (sticky notes) विंडोज 7 में एक बहुत काम का फीचर (Feature) दिया गया है, जब भी आपको जल्दी में कुछ नोट करना हो, तो एम एस वर्ड आदि ओपन करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आपका स्टिकी नोट्स का यूज कर सकते हैं, यह बहुत ही जल्दी खुल जाता है, टाइपिंग के लिये हर समय तैयार रहता है, और इसमें लिखा गया मैटर स्वंय ही सेव हो जाता है, कोई File Name देने की आवश्यकता नहीं है। जैसे आपको अस्थाई तौर पर यह लिखना है कि आज शाम को मुझे यह काम करना है या किसी का Phone Number आदि नोट करना है, तो स्टिकी नोट पर लिख लीजिये, अब आप शाम तक कम्प्यूटर पर काम करेगें तो यह आपकी ऑखों के सामने रहेगा, आपको याद दिलाता रहेगा कि आपको यह काम करना है।
स्टिकी नोट्स कैसे ओपन करें -
START button पर क्लिक कीजिये >> All programs पर क्लिक कीजिये >> Accessories पर क्लिक कीजिये >> sticky notes पर क्लिक कीजिये ।
अगर आप sticky notes का शार्टकट डेस्कटॉप पर बनाना चाहते हैं तो sticky notes पर माउस से राइट क्लिक कीजिये >> Send to जाइये >> Desktop (create Shortcut) पर क्लिक कीजिये।
How to pin Windows 7 desktop icons in the Taskbar विण्डोज 7 में डेस्कटॉप के आइकन को टास्कबार में कैसे लगायें
जिस भी प्रोग्राम या फाइल के डेस्कटॉप शार्टकट या आइकन को टास्कबार में पिन करना है, उसे माउस से सलैक्ट करें और उठाकर टास्कबार में रख दें, ऐसा करते ही यह आपके टास्कबार में पिन हो जायेगा, उदाहरण के लिये हमने Google Chrome के डेस्कटॉप शार्टकट को उठाकर टास्कबार में रखा है, अब ब्राउजर की हिस्ट्री देखने के लिये माउस से राइट क्लिक कीजिये आपको वहीं से ब्राउजर की हिस्ट्री हिस्ट्री दिखाई दे जायेगी।
प्रोग्राम को टास्कबार से अनपिन करना -
अगर आपको पिन किया गया प्रोग्राम अनपिन करना है तो माउस से प्रोग्राम आइकन पर राइट क्लिक कीजिये और unpin this program from taskbar पर क्लिक कर दीजिये।
Search for any files by content in windows 7 (in written matter) विण्डोज 7 में किसी भी फाइल को सर्च करें उसके कन्टेन्ट (अन्दर लिखा मैटर) से
मान लीजिये आपके बॉस ने 10-12 दिन पहले आपको कोई लैटर टाइप करने के लिये दिया था आपने जल्दी जल्दी में कम्प्यूटर खोला फाइल तैयार की 2-3 घण्टे की मेहनत कर लैटर तैयार भी कर लिया, और प्रिन्ट भी ले लिया लेकिन बॉस ने कुछ गलतियॉ ठीक कर दोबारा निकालने के लिये कहा तो आप यह भूल गये कि वह लैटर आपने किस फाइल में सेव किया गया था, अब एक छोटी सी गलती की वजह से आपको उसे दोबारा टाइप करना पडेगा, या तो उसे खोजना पडेगा,
अगर फाइल का नाम पता हो तो किसी भी लैटर को खोजना बहुत आसान है, लेकिन अगर यह ही नहीं पता हो कि लैटर हमने किस फाइल में टाइप किया है, तो उसे खोजना लगभग असम्भव होता है, लेकिन एक तरीका है, जिससे आप किसी भी फाइल के अन्दर लिखे मैटर से भी उसे खोज सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे -
विण्डोज 7 के यूजर्स के लिये -
- My Computer को ओपन कीजिये।
- Organize मेन्यू को खोलिये।
- Folder and search option पर जाइये।
- Folder option में search टैब पर क्लिक कीजिये।
- यहॉ what to search option में Always search file name and content पर टिक लगा दीजिये।
- अब सर्च बार में आप जो भी शब्द सर्च कराने के लिये टाइप करेगें, विण्डोज file name के साथ - साथ file content से भी सम्बन्धित file को खोज देगा।
No comments:
Post a Comment