- What is Cyber Crime - जानें साइबर क्राइम के बारे में
- What is soft copy and hard copy - क्या होती है सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी
- What is Internet in Hindi - इंटरनेट क्या है
- What is Booting Process in Computer - कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है
साइबर क्राइम - What is Cyber Crime
साइबर क्राइम कई प्रकार का होता है -
निजी जानकारी चुराना -
इसे साधारण भाषा में या हैकिंग करते हैं, इससे साइबर अपराधी आपके कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश कर आपकी निजी जानकारी जैसे - आपका नेटबैंकिग पासवर्ड, आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी आदि काे चुरा लेते हैं और इसका दुरूपयोग करते हैं, इसी का दूसरा रूप होता है फिंशिग, जिसमें आपको फर्जी ईमेल अादि भेजकर ठगा जाता सकता है,
वायरस फैलाना
साइबर अपराधी कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर आपके कम्प्युटर पर भेजते हैं जिसमें वायरस छिपे हो सकते हैं, इनमें वायरस, वर्म, टार्जन हॉर्स, लॉजिक हॉर्स आदि वायरस शामिल हैं, यह आपके कंप्यूटर का काफी हानि पहुॅचा सकते हैं।
सॉफ्टवेयर पाइरेसी
सॉफ्टवेयर की नकली तैयार कर सस्ते दामों में बेचना भी साइबर क्राइम के अन्तर्गत आता है, इससे साफ्टवेयर कम्पनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है साथ ही साथ आपके कीमती उपकरण भी ठीक से काम नहीं करते हैं।
फर्जी बैंक कॉल-
आपको जाली ईमेल, मैसेज या फोनकॉल प्राप्त हो जो आपकी बैंक जैसा लगे जिसमें आपसे पूछा जाये कि आपके एटीएम नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता है और यदि आपके द्वारा यह जानकारी नहीं दी गयी तो आपको खाता बन्द कर दिया जायेगा या इस लिंक पर कर सूचना दें। याद रखें किसी भी बैंक द्वारा ऐसी जानकारी कभी भी इस तरह से नहीं मॉगी जाती है और भूलकर भी अपनी किसी भी इस प्रकार की जानकारी को इन्टरनेट या फोनकॉल या मैसेज के माध्यम से नहीं बताये।
सोशल नेटवर्किग साइटों पर अफवाह फैलाना
बहुत से लोग सोशल नेटवर्किग साइटों पर सामाजिक, वैचारिक, धार्मिक और राजनैतिक अफवाह फैलाने का काम करते हैं, लेकिन यूजर्स उनके इरादें समझ नहीं पाते हैं और जाने-अनजाने में ऐसे लिंक्स को शेयर करते रहते हैं, लेकिन यह भी साइबर अपराध और साइबर-आतंकवाद की श्रेणी में आता है।
साइबर बुलिंग
फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग पर अशोभनीय कमेंट करना, इंटरनेट पर धमकियॉ देना किसी का इस स्तर तक मजाक बनाना कि तंग हो जाये, इंटरनेट पर दूसरों के सामने शर्मिंदा करना, इसे साइबर बुलिंग कहते हैं। अक्सर बच्चे इसका शिकार हाेते हैं।
[what is soft copy and hard copy in hindi] क्या होती है सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी
आपने कंप्यूटर में कोई फाइल तैयार की, मान लीजिये एमएस वर्ड में कोई लैटर टाइप किया, अब आपको किसी व्यक्ति को वह एमएस वर्ड वाली फाइल की कॉपी देनी है तो अापने मेल के जरिये या पेनड्राइव उस फाइल की कॉपी करके दे दिया। इस प्रकार आपने बिना प्रिंट किये उस फाइल की कॉपी काे किसी व्यक्ति को दी, इसे फाइल की सॉफ्ट कॉपी कहेगें। इसका एक उदाहरण ईमेल के द्वारा फोटो या डॉक्यूमेंट भेजना भ्ाी है। इसे इलैक्ट्रिक प्रति तैयार करना भी कहते हैं। बहुत से व्यक्ति अपने जरूरी डॉक्यूमेंट की एक डिजिटल कॉपी स्कैन करके अपने कंप्यूटर या क्लाउड पर भी सुरक्षित रखते हैं।
- आधार कार्ड से खोलें डिजिटल लॉकर
लेकिन अगर आप उसी डॉक्यूमेंट की कॉपी प्रिंटर द्वारा प्रिंट कर रहे हैं तो असल में आप उसकी हार्ड कॉपी या कागज़ी प्रति तैयार कर हैं।
[What is Internet in Hindi] इंटरनेट क्या है
इंटरनेट क्या है
इंटरनेट एक ऐसी तकनीक है जिससे दो या दो से अधिक कंप्यूटरों, सर्वरों और डाटा सेंटरों काे आपस में जोडा जाता है, उदाहरण के लिये आप जो फेसबुक चलाते हैं और उस पर जो फोटो अौर वीडियो अपलोड करते हैं वह अमेरिका के सिलिकन वैली स्थित फेसबुक के मुख्यालय के डाटा सेंटर में स्टोर होते हैं और वह इंटरनेट ही है, जिसकी वजह से आप उस डाटा को यूज कर पाते हैं।
इंटरनेट क्रांति
आज हर जगह इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है, पिछले कुछ वर्षो में लोग इससे इस तरह जुड गये हैं कि आने वाले समय में आप बिना इंटरनेट के किसी भी तकनीक की कल्पना नहीं कर सकते हैं, आज कोई भी क्षेञ इंटरनेट से अछूता नहीं है, आज भारत में इंटरनेट की वजह से ई-गवर्नेस का लाभ गांवों एवं पंचायतों को मिल रहा है। ऐसे ही अनेकों लाभ लोग इंटरनेट से ले रहे हैं।
इंटरनेट के फायदे
आज आप मिनटों में इंटरनेट पर गूगल की सहायता से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अगर आप काम्पटेटिप एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं इससे पढाई करने वाले बच्चों को बहुत मदद मिलती है। आप घर बैठे यू्ट्यूब पर वीडियो देखकर कुछ भी बनाना सीख सकते हैं। कभीं घूमने जाने से पहले आप वहॉ के बारे में सभी जानकारी गूगल मैप देख सकते हैं साथ ही वहॉ के मौसम के बारें में और वहॉ के घूमने लायक जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे ई-कॉमर्स के माध्यम से आप शॉपिंग, नेटबैंकिग या व्यापार कर सकते हैं। महिलायें घर बैठे ही रेसिपी, होम मेकर टिप्स सीख सकती हैं। अगर आप बोर हो रहे हो तो इसकी सहायता से आप गाना, फिल्म, गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटरनेट के नुकसान
इंटरनेट दुनिया में इसका दुरूपयोग भी किया जा रहा है, कुछ लोग इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइटों के आदि हो जाते हैं अौर रात-रात भी जागकर चैटिंग इत्यादी कर करते रहते हैं, इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पढता है। असुरक्षित रूप से इंटरनेट का इस्तेमाल करने से आपके कंप्यूटर में वायरस आ सकता है और अापके कीमती कंप्यूटर को नुकसान पहुॅचा सकता है। ऑनलाइन बैंकिग, सोशल नेटवर्किंग साइटों पर आपकी पर्सनल इनफार्मेशन जैसे- नाम, पता, फोटो अौर मोबाइल नंबर होते हैं, आपकी छोटी सी लापरवाही से हैकर्स इस जानकारी को चुराकर आपको आर्थिक और मानसिक क्षति पहुॅचा सकते हैं।
What is Booting Process in Computer - कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है
जब आप कंप्यूटर (computer) का पावर बटन (Power button) या स्टार्ट बटन (Start button) प्रेस करते हैं, तो विंंडोज स्टार्ट होने से पहले कंंप्यूटर में कई सारी प्रक्रियायें होती है, जिसमें बूटिंग भी एक जरूरी प्रक्रिया है -
कंप्यूटर बूटिंग क्या होती है - What is a computer booting
जब आप कंप्यूटर स्टार्ट करते हैं तो सीपीयू (CPU) और बायोस (BIOS) मिलकर कंप्यूटर को स्कैन करते हैं, जिसमें कंप्यूटर यह पता करता है कि मदरबोर्ड से कौन-कौन से उपकरण जुडें है और ठीक प्रकार से काम कर रहे हैं या नहीं, इसमें रैम, डिस्पले, हार्डडिस्क आदि की जॉच होती है, यह प्रक्रिया पोस्ट (Post) कहलाती है।
जब कंप्यूटर पोस्ट (Post) की प्रकिया कंम्पलीट कर लेता है तो बायोस (BIOS) बूूटिंग डिवाइस को सर्च करता हैै, वह हर बूट डिवाइस में बूटिंग फाइल को सर्च करता है, सबसे पहले First Boot Device, फिर Second Boot Device इसके बाद Third Boot Device और अगर इसमें भी बूटिंग फाइल न मिले तो Boot Other Device, बायोस (BIOS) को जिसमें भी पहले बूटिंग फाइल (Booting File) मिल जाती है। वह उसी से कंप्यूटर को बूट करा देता है और कंप्यूटर में विंडो की लोडिंग शुरू हो जाती है।
जो लोग सीडी या डीवीडी से विंडोज इंस्टॉल करते हैं वह First Boot Device के तौर पर CDROM को सलेक्ट करते हैं, लेकिन हर किसी सीडी से बायोस (BIOS) कंप्यूटर को बूट नहीं करा सकता है इसके लिये सीडी या डीवीडी का बूटेबल (Bootable CD or DVD) होना जरूरी है, बूटेबल (Bootable) होने का मतलब है कि उसमें बूटिंग फाइल (Booting File) होना चाहिये जिससे बायोस (BIOS) उसे पढ सके।
अगर आपके कंप्यूटर में कोई भी (Bootable Media) नहीं है तो आपको Insert Boot Media Disk का Error दिखाई देगा, Error आपको तब भी दिखाई देे सकता है जब आपको कंप्यूटर हार्डडिस्क से बूट न ले रहा हो।
No comments:
Post a Comment