Thursday, 25 January 2018

SOME QUESTIONS 2

  1. What is the file extension in Hindi - फ़ाइल एक्सटेंशन क्या है
  2. What is digital signature in Hindi - डिजिटल सिग्नेचर क्या है
  3. What is Printer in Hindi - प्रिटंर क्‍या है
  4. What is the information kiosk in Hindi क्‍या होता है सूचना कियोस्क 


[What is the file extension in Hindi] फ़ाइल एक्सटेंशन क्या है


                    जिस प्रकार आप अपने नाम के पीछे अपना सरनेम लगाते हैं, जिससे पता चलता है कि आप किस जाति-धर्म के हैं उसी प्रकार कंप्यूटर भी फाइल की पहचान के लिये उसके पीछे कुछ श्‍ाब्‍द यानि फाइल एक्सटेंशन जोड देता हैं, जिससे बडी अासानी से पता चल जाता है कि यह फाइल किस प्रकार की फाइल है। लेकिन कुछ सॉफ्टवेर भी ऐसे होते हैं, जिसका फाइल एक्सटेंशन अलग होता है और इनके द्वारा बनायी गयी फाइल केवल इन्‍हीं सॉफ्टवेर में खोली जा सकती है। जैसे फोटोशॉप की फाइल का फाइल एक्सटेंशन .PSD होता है। तो अगर आपके कंप्‍यूटर में फाेटोशॉप नहीं है तो आप .PSD फाइल को खोल नहीं पायेगें।

              आप फाइल एक्सटेंशन का प्रयोग कर विडोंज में एक ही प्रकार की फाइलों को सर्च कर सकते हैं, मान लीजिये विंडोज में अापको MP3 फाइल सर्च कराना है, तो सर्च बाक्‍स में बस .MP3 टाइप कीजिये और एंटर कीजिये आपके कंप्‍यूटर की सभी MP3 फाइलें सर्च में अा जायेंगी। 

              MP3 एक प्रकार की ऑडियो फाइल होती है, जिसे आप बडी आसानी से विंडोज मीडियो प्‍लेयर या अन्‍य प्‍लेयर में अासानी से चला सकते हैं, यह आपके किसी भी स्‍मार्ट फोन मेें भी अासानी से प्‍ले हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल .MP3 एक्सटेंशन वाली फाइलें ही अॉडियो फाइल होती हैं

कुछ कॉमन फाइल एक्सटेंशन

  1. वीडियो - MPEG, AVI, RMBV, FLV, QuickTime, WMV, MP4
  2. पिक्‍चर - BMP, JPEG, GIF, PNG, PCX, TIFF, WMF, ICO, TGA
  3. ऑडियो - MP3, AAC, MIDI, MOD, MPEG-1, M4A, FLAC, WAV, OGG
  4. पीडीफ - PDF
  5. ऑफिस - docx – वर्ड डॉक्यूमेंट, xlsx – एक्सेल वर्कबुक, pptx – पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन

[What is digital signature in Hindi] डिजिटल सिग्नेचर क्या है


                                    डिजिटल सिग्नेचर के बारे में जानने के पहले थोडा सरकारी तंञ समझ लेते हैं, पहले के सर्टिफिकेट्स  मैनुअल तरीके से तैयार किये जाते थे, जिसमें आवेदनकर्ता, अावेदन भरता था और उसमें जरूरी अटैचमेंट्स लगता था अौर उसे कार्यालय में जमा करता था, फिर उसके अावेदन को जॉच के लिये जॉच अधिकारी या कर्मचारी के पास भ्‍ोजा जाता था, जॉच के स्‍तर इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपने किस प्रकार के प्रमाण पञ के लिये आवेदन किया है। जॉच होने के उपरान्‍त वह सर्टिफिकेट्स कार्यालय में वापस आता है और सक्षम अधिकारी द्वारा उसे हस्‍ताक्षर कर आवेदनकर्ता काे प्राप्‍त कराया जाता है। 

                                लेकिन अब ऐसा नहीं है अब समय है "ई-गवर्नेंस" का इस माध्‍यम से यह सारी प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गयी है, इसके माध्‍यम से सभी प्रकार के सर्टिफिकेट्स एक इंटरनेट पोर्टल के माध्‍यम से तैयार किये जाते हैं, अगर देखा जाये तो केवल आवेदन अौर तैयार प्रमाण पञ को छोडकर सारी प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलैस है। यह पूरी तरह से सर्टिफिकेट्स का डिजिटल रूप होता है। इसमें सारी जॉच प्रक्रिया इंटरनेट पोर्टल पर ही होती है। इसमें सभी स्‍तर की जॉच प्रक्रिया में अधिकारी अौर कर्मचारियों द्वारा डिजिटल हस्‍ताक्षर का प्रयोग किया जाता है। इन सभी प्रमाण पञों का सत्‍यापन भी पोर्टल के माध्‍यम से बडी आसानी से किया जा सकता है। 

डिजिटल सिग्नेचर क्या होते हैं?

                                  डिजिटल हस्‍ताक्षर या सिग्नेचर एक प्रकार का कंप्‍यूटर कोड होता है, इसका प्रयोग केवल अधिक्रत व्‍यक्ति ही कर सकता है, जिसे उपयोग करने के लिये या तो यूजर आईडी और पासवर्ड की अावश्‍यकता होती है, इसके अलावा कहीं-कहीं डोंगल का भी प्रयोग किया जाता है जो एक प्रकार की पेनड्राइव जैसी डिवाइस होती है, जैसे हमने आपको पहले पेनड्राइव को बनाइये अपने कम्‍प्‍यूटर का पासवर्ड बनाना बताया था। यह उसी प्रकार की व्‍यवस्‍था है, यानि डिजिटल सिग्‍नेचर केवल वही व्‍यक्ति कर पायेगा, जिसकेे पास यह दोनों चीजें हों। जैसे कागज के सर्टिफिकेट्स पर मैनुअली साइन किये जाते थे, वैसे ही इलैक्‍ट्रोनिक सर्टिफिकेट्स पर डिजिटल सिग्नेचर किये जाते हैं। यह कानूनी तौर पर मान्‍य होते हैं। 


[What is Printer in Hindi] प्रिटंर क्‍या है ?


                                                                               प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस होती है, इसका प्रयोग कंप्‍यूटर के डेटा की हार्डकॉपी बनाने के लिये किया जाता है। की-बोर्ड, माउस के बाद प्रिंटर ही एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्‍तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। ऑफिस, घ्‍ारों और व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों पर प्रिंटर का प्रयोग चिञ, ऑफिस डाक्‍यूमेंट प्रिंट करने के लिये किया जाता है। साधारण तौर पर प्रिंटर कंप्‍यूटर के साथ एक डाटा केबल से जुडा रहता है अौर किसी भी एप्‍लीकेशन से Ctrl+P कमांड देने पर वह आपको प्रिंट दे देता है। लेकिन अाजतक प्रिंटर के साथ नई तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। जिसमें वायरलैस प्रिंटिग मुख्‍य है। इसमें प्रिंटर को वाई-फाई और क्‍लाउड से जोडा जाता है। जिससे दूर बैठे ही आप प्रिंटर को कमाण्‍ड दे सकते हैं। क्‍लाउड तकनीक से आप मोबाइल से भी प्रिंटर को कमाण्‍ड दे सकते हैं अौर प्रिंट निकाल सकते हैं। 

प्रिंटरों के प्रकार -

  • डॉट मैट्रिक्स - इस प्रिंटर का प्रयोग आजकल बहुत कम हाेता है। लेकिन अभ्‍ाी कुछ दुकानों और खासतौर पर बैंक में यह प्रिंटर प्रयोग में लाया जा रहा है। 
  • लेजर प्रिंटर- यह प्रिंटर प्रोफेशनल रूप से सबसे ज्‍यादा प्रयोग किया जाने वाला प्रिंटर है। इसमें ब्‍लैक एण्‍ड व्‍हाईट और रंगीन दोनों प्रकार के प्रिंटर आते हैं। 
  • इंकजेट/डेस्कजेट - यह प्रिंटर सस्ता होने के कारण घरों में ज्‍यादातर प्रयोग किया जाता है। इसमें गीले रंगों का प्रयोग किया जाता है। 
  • थर्मल प्रिंटर - मॉल्स, रेस्‍टोरेंट आदि में बिलिंग के लिये इस प्रिंटर का प्रयोग किया जाता है। इसमें इंक की आवश्यकता नहीं पड़ती। 
  • प्लॉटर्स प्रिंटर- बड़े साइज फ्लेक्स प्रिंट करने के लिये इस प्रिंटर का प्रयोग होता है। 
  • फोटो प्रिंटर्स- कलर लैब में फोटो प्रिंट करने के लिये इन प्रिंटर का प्रयोग किया जाता है। 

[What is the information kiosk in Hindi ] क्‍या होता है सूचना कियोस्क ?


सूचना कियोस्क क्या है?

                                               आप एटीएम मशीन से तो परिचित ही हैं, जिसने आपको बैंक की लम्‍बी लाइन में खडे होने से बचा लिया है सूचना कियोस्क भी देखने में बिलकुल एटीएम मशीन की तरह ही होता है, बस इससे रूपये निकलने के बजाय सूचनायें प्राप्‍त होती है और इसे एटीएम की तरह कहीं भी लगाया जा सकता हैा इसलिये इसे आउटडोर डिजिटल सूचना कियोस्क सिस्टम भी कहते हैं, सूचना कियोस्क के अन्‍दर वही सब हार्डवेयर होते हैं जो एक कंप्‍यूटर में होते हैं, जैसे पीसी मदरबोर्ड, रैम, हार्ड डिस्क अौर साथ में दिया होता है टच स्क्रीन मॉनिटर जिससे इसे अासानी से ऑपरेट किया जा सके। साथ ही इसमें इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा भी होती है। जिसके द्वारा अापको सूचनायें उपलब्‍ध करायी जाती है। 

सूचना कियोस्क लगाने का उद्देश्‍य - :

                                                                कही भी सूचना कियोस्क उद्देश्‍य आपको कार्यालय के चक्‍कर लगाने से बचाना है। यदि आपने किसी सरकारी विभाग में कोई अावेदन किया है, तो आपको अावेदन की स्थिति जानने के लिये किसी सरकारी कार्यलय के चक्‍कर लगाने की अावश्‍यकता नहीं है। इसे सरकारी बेवसाइट या सॉफ्टवेयर से जोड दिया जाता है। यह इस प्रकार डिजायन किया जाता है कि इसे कोई भी चला सके। बस टच करने की देर है और अापको संबन्धित सूचना प्राप्‍त करा दी जाती है। भारत में जिन शहरों को स्‍मार्ट सिटी बनाया जा रहा है वहॉ जगह-जगह आउटडोर डिजिटल सूचना कियोस्क सिस्टम लगाये जा रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...