Wednesday, 24 January 2018

SOME QUESTIONS 1

  1. What is remote desktop connection in Hindi - क्‍या होता है रिमोट डेस्कटॉप
  2. What is difference between login and sign up लॉग इन और साइन अप क्या है
  3. What is the 32-bit and 64-bit in Hindi] क्‍या है 32 बिट और 64 बिट
  4. What is parental control In Hindi पैरेंटल कंट्रोल क्‍या है

[What is parental control In Hindi] पैरेंटल कंट्रोल क्‍या है


क्‍या है पैरेंटल कंट्रोल

                                           बच्‍चे तो बच्‍चे होते हैं उन्‍हें अगर उन कोई रोक टोक न हो तो वो पूरे दिन कंप्‍यूटर से या इंटरनेट से चिपके रह सकते हैं और खासतौर पर तक जब माता पिता घर पर ना हों या कंप्‍यूटर के बारे में ज्‍यादा जानते न हों तो। बच्‍चों की इसी प्रकार की ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने और अगर आप घर पर हों या ना हो लेकिन आपके घरेलू कम्‍प्‍यूटर और इन्‍टरनेट या अन्‍य डिवाइसों को आपके बच्‍चे के लिये सुरक्षित बनाने को ही पैरेंटल कंट्रोल कहते हैं। इसके लिये कुछ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। 

आप क्‍या-क्‍या कर सकते हैं 

  • आप जान सकते हैं कि आपका बच्‍चा आपके पीछे क्‍या-क्‍या कर रहा है। 
  • अगर आपको लगता है कि कुछ बेवसाइट आपके बच्‍चें के लिये ठीक नहीं हैं तो आप उन बेवसाइट को ब्‍लॉक कर सकते हैं। 
  • कंप्यूटर पर देखी गई सभी वेबसाइट्स का पूरा ब्यौरा प्राप्‍त कर सकते हैं। 
  • आप बच्‍चों के कम्‍प्‍यूटर और इन्‍टरनेट के प्रयोग का टाइम निर्धारित कर सकते हैं। 
  • इंटरनेट सर्च को बच्‍चों के लिये अच्‍छा बना सकते हैं।


[What is the 32-bit and 64-bit in Hindi] क्‍या है 32 बिट और 64 बिट


क्‍या है 32 बिट और 64 बिट 

                                        आप तो जानते ही हैं कि कंप्‍यूटर के सारे काम तेजी से करने के लिये ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ-साथ आपके प्रोसेसर की भी अहम भूमिका होती है और यह इस बात पर निर्भर करती है कि अापका प्रोससर एक बार में कितना डाटा प्रोसेस करता है, यानि कितनी जल्‍दी सूचनाओं का अादान-प्रदान करता है। 

               अब बात करते हैं बिट की। बिट (bit) कंप्‍यूटर की मैमोरी की सबसे छोटी ईकाई होती है, जब चार बिट को मिला दिया जाता है तो उसे निब्‍बल (Nibble) कहते हैं यानी 1 निब्‍बल = 4 बिट बाइट (Byte) अौर 8‍ बिट के एक समूह को बाइट कहते हैं। 

                 यानि 32 बिट के कंप्‍यूटर का प्रोसेसर एक बार में 32 बिट डाटा को प्रोसेस कर सकता है और 64 बिट का प्रोसेसर एक बार में 64 बिट डाटा का प्रोसेसर उससे दुगना डाटा एक बार में प्रोसेस करता है। अब एक अौर बात प्रोसेसर को यह डाटा प्रोसेस करने के लिये रैम की आवश्‍यकता होती है। 32 बिट के कंप्‍यूटर के कंप्‍यूटर में आप 4जीबी तक रैम इस्‍तेमाल कर सकते हैं जबकि 64 बिट के प्रोसेसर को डाटा प्रोसेस करने के लिये ज्‍यादा रैम की अावश्‍यकता होती है।

कैसे जानें कि अापके कंप्‍यूटर कितने बिट का है -

                      विंडोज xp या 7 में माय कंप्‍यूटर आयकन पर राइट क्लिक करें और प्रॉपर्टीज मेनू दबाएं। अब खुलने वाली स्क्रीन पर ऑपरेटिंग सिस्टम का सिस्टम टाइप देख्‍ािये। वहाॅ आपको पता चलेगा कि आपका सिस्‍टम 32 बिट का है या 64 बिट का।

what is difference between login and sign up लॉग इन और साइन अप क्या है


साइन अप 

                  अगर अापके पास इंटरनेट पर कोई खाता नहीं हैं जैसे जीमेल, फेसबुक आदि और आप नया खाता बनाने वाले फार्म में अपनी जानकारी भरते हैं जिसमें आप अपना नाम, ईमेल पता या फ़ोन नंबर, जन्मदिन और एक पासवर्ड डालते है यानि एक नये खाते के लिये आवेदन करते हैं तो इस प्रक्रिया को साइन अप कहते हैं। 

लॉग इन

                  अगर आपका पहले से एक इंटरनेट पर खाता है, तो अपना केवल अपना ईमेल पता या फ़ोन नंबर और पासवर्ड डालकर अपने खाते में प्रवेश करते हैं इस प्रकिया को लॉग इन कहते हैं।


what is remote desktop connection in Hindi - क्‍या होता है रिमोट डेस्कटॉप


क्‍या होता है रिमोट डेस्कटॉप ?- Kya hota hai remote desktop ?

                  रिमोट डेस्कटॉप एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें इंटरनेट द्वारा सॉफ्टवेयर की मदद से दो कंप्‍यूटरों को अापस में कनेक्‍ट किया जा सकता है और स्क्रीन शेयर करायी जा सकती है अौर पूरे के पूरे कंप्‍यूटर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिये जो प्रक्रिया अपनायी जाती है वह रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन कहलाती है। इसका प्रयोग सॉफ्टवेयर संबधी समस्‍याओं को दूर से ही ठीक करने में किया जाता है। जैसे आपका लैपटॉप में सॉफ्टवेयर संबधी कोई समस्‍या है तो इंजिनियर कंपनी से ही आपके लैपटॉप को रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन बनाकर ठीक कर सकता है।

कहीं से भी कंट्रोल करें अपना कंप्यूटर - Kahin se bhi Control karin apna computer 

                                 रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन के लिये इस्‍तेमाल में लाये जाने वाले कुछ प्रमुख सॉफ्टवेयर हैं जिसकी मदद से आप बडी आसानी से कहीं से भी अपना कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। जिसमें टीम व्‍यूअर, स्काइप, क्रोम रिमोट डेस्कटॉप, माइक्रोसॉफ्ट नेटमीटिंग, जॉइन मी, स्क्रीनलेप, प्रमुख हैं।


No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...