Tuesday, 6 March 2018

MICROSOFT EXCEL ADVANCED TRICKS

Advanced Excel Tips Tricks Hindi .
अधिकांश एक्सेल युजर्स न्यूमेरिक और टेक्‍स्‍ट के बेसिक फ़ॉर्मेट को कैसे अप्लाई करना हैं यह जानते हैं| लेकिन अभी भी कुछ युजर्स एक्‍सेल के एडवांस ट्रिक्‍स के बारे में नही जानते जिनकी मदद से काम्प्लेक्स टास्‍क को जल्‍द और आसानी से पूरा कर सकते हैं|
यह पोस्ट एक्‍सेल के यह ट्रिक्‍स आप न केवल जल्दी सीख पाएंगे, बल्कि इन्‍हे लंबे समय तक याद भी रख सकते हैं। इस पोस्ट में एक्सेल का सबसे महत्वपूर्ण फिचर्स को शामिल किया हैं।

1) Monitor important cells in a workbook with Watch Window:
कई बार आप एक्‍सेल में बड़े डेटा पर काम कर रहे होते हैं और आपको विशेष सेल वैल्यू को मॉनिटर करना होता हैं जो इस इनपुट पर डिपेन्ड होती हैं और इसमें कुछ कैल्कुलेशन और रिजल्ट होते हैं| इनपुट सेल्‍स में कुछ चेंज करने पर इन सेल्‍स के डेटा में क्‍या चेंज होता है यह हमें देखना होता हैं| लेकिन अगर यह सेल विज़िबल स्क्रिन से बाहर हैं तो हर बार इस सेल को देखने के लिए निचें स्क्रॉल करना या अगर दुसरे शीट मे हैं तो हर बार दुसरे वर्कशीट में जाना बहुत मुश्किल होता हैं|Watch Window-Advanced Excel Tips and Tricks
लेकिन क्‍या जानते हैं कि एक्‍सेल के Watch Window से इन सेल्‍स को और इनके फार्मूले पर वॉच रख सकते हैं| Watch Window का इस्‍तेमाल कर आपको बार बार स्क्रॉल करने या दूसरे वर्कशीट पर जाने की जरूरत नहीं होगी|
Add cells to the Watch Window:
जिन सेल्‍स पर वॉच रखना चाहे हैं उन्‍हे सिलेक्‍ट करें| (इन सेल्‍स में फार्मूला होना चाहिए)
Formulas टैब पर Formula Auditing ग्रुप में Watch Window पर क्लिक करें|
Add Watch बटन पर क्लिक करें|
Add को क्लिक करें|
आप इस वॉच विंडो को ऊपर, नीचे, बाएँ, या दाईं ओर मुव कर सकते हैं|
वॉच विंडो के किसी सेल को देखने के लिए इसकी एंट्री पर डबल क्लिक करें|
Watch Window in Excel-Advanced Excel Tips and Tricks










नोट: आप एक सेल के लिए केवल एक वॉच एड कर सकते हैं।
अब जब भी आप डेटा में चेंज करेंगे तो वॉच विंडो इसके डिपेंडेंट सेल के वैल्यू में हुए चेंज को दिखाता हैं| वॉच विंडो को आप वर्कशीट पर कही भी रख सकते हैं और इसे रिसाइज कर सकते हैं| वॉच विंडो से दूसरे वर्कशीट के सेल्‍स पर भी वॉच रख सकते हैं|

2) Use the Fill Handle more effectively:
फिल हैंडल एक्टिव सेल के नीचे राइट कॉर्नर पर, एक मल्टीपर्पज, छोटा काला डॉट या स्क्वेयर होता हैं| जब आपको एक या अधिक सेल्‍स के कंटेंट को सटे हुए सेल्‍स में कॉपी करना होता हैं तब फिल हैंडल आपका समय और प्रयास दोनो बचाता हैं|Fill Data With Fill Handle-Advanced Excel Tips and Tricks
A) Fill in a series of numbers, dates, or other built-in series items:
फिल हैंडल का उपयोग कर आप जलद गती से सेल्‍स रेंज में नंबर्स या डेट या फिर बिल्‍ट-इन डेट्स, विक डे, मन्‍थ या फिर इयर को क्विकली फिल कर सकते हैं|
फर्स्ट सेल में स्टार्टिंग वैल्यू टाइप करें|
सेकंड सेल में नेक्स्ट वैल्‍यू टाइप करें|
(उदाहरण के लिए, यदि आप 1, 2, 3 की रेज चाहते हैं तो फर्स्ट दो सेल में 1 और 2 टाइप करें)
अब इन दोनो सेल्‍स को सिलेक्‍ट करके और फिल हैंडल को ड्रैग करें|
इनक्रीसिंग ऑर्डर के लिए निचें या राइट ड्रैग करें और डिक्रीसिंग ऑर्डर के लिए उपर या बाईं ओर ड्रैग करें|

B) Auto Fill Options:
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में, जब आप फिल हैंडल को ड्रैग करते हैं, तब फिल्‍ड सिलेक्‍शन के निचें राइट साइड में एक Auto Fill Options का एक छोटा बटन दिखाई देता हैं| जब आप इस Auto Fill Options बटन पर क्लिक करते हों, तो ऑप्शंस कि एक लिस्‍ट आती हैं जिसमे सेल्‍स में टेक्‍स्‍ट या डेटा को फिल करने के लिए कई ऑप्‍शंस होते हैं| यह ऑप्‍शंस डेटा टाइप के अनुसार बदलते रहते हैं।

i) Copy Cells:Copy Cell Data With Fill Handle-Advanced Excel Tips and Tricks
अगर आप किसी सेल कि वैल्‍यू को निचे कॉपी करना चाहते हैं, तो जिस सेल में डेटा हैं उसे सिलेक्‍ट करें और फिल हैंडल पर डबल क्लिक करें|






ii) Use the fill handle to copy formatting:
Quickly insert multiple blank rows or columns in Excel at once-Advanced Excel Tips and Tricksवह सेल को सिलेक्‍ट करें जिसके फॉर्मेटींग को आप सटे हुए सेल्‍स में कॉपी करना चाहते हैं|
फिल हैंडल को जिन सेल्‍स में फॉर्मेट को फिल करना हैं उनपर ड्रैग करें|
Auto Fill Options बटन इमेज पर क्लिक करें और फिर Fill Formatting Only का ऑप्‍शंस सिलेक्‍ट करें|



3) Create a cover sheet with dynamic dashboard:
आपने इनफॉर्मेशन को कई तरीके से समन्वय किया हैं जिसमें pivot tables, charts, consolidations शामिल हैं| तब आपका वर्कबूक इतना कॉम्पलेक्स हो जाता हैं कि फाइनल डाटा को एक जगह प्रिंट करना बहुत मुश्किल होता हैं|
एक्सेल का कैमरा टूल डैशबोर्ड्स और रिपोर्ट के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है। आप एक ही स्थान पर विभिन्न शीटस् से विभिन्न डेटा रेंज के स्नैपशॉट को एक साथ ला सकते हैं। यह पिक्चर्स,  कैमरा टूल से सोर्स को कनेक्‍ट होता हैं और इसके ओरिजनल डेटा में बदल करने पर इन पिक्चर का डेटा भी बदलता हैं|
आप इस डैशबोर्ड पर स्कोरकार्ड और रिपोर्ट को आसानी से देख सकते हैं| अगर आपके डैशबोर्ड पर एक से जादा वर्कशीट हैं तो किसी भी स्‍क्रीन पर डबल क्लिक करने पर इसके ओरिजनल इनफॉर्मेशन पर जा सकते हैं|
इसके लिए आपको Quick Access Toolbar पर कैमरा टूल को एड करना होगा|

Add Camera tool to Quick Access Toolbar-Add camera on the Quick Access Toolbar
Quick Access टूलबार पर राइट साइड के एरो पर क्लिक करें और More Commands पर क्लिक करें|
Choose commands से All Commands को सिलेक्‍ट करें|
लिस्‍ट से Camera को सिलेक्‍ट करें और Add पर क्लिक करें|
बाद में OK पर क्लिक करें|


To create a dynamic cover sheet with dynamic dashboard-
कॉपी करने के लिए सेल्‍स कि रेंज को सिलेक्‍ट करें|
Quick Access Toolbar के Camera बटन इमेज पर क्लिक करें|
वर्कशीट पर जिस लोकेशन पर इसे कॉपी करना हैं उस लोकेशन पर क्लिक करें।
अब इस लोकेशन पर सेल्‍स रेंज के कंटेंट, पिक्चर के रूप में दिखाई देंगे|
इसी तरह से अब दूसरी सेल कि रेंज को सिलेक्‍ट करें और यही प्रोसेस करें|

Create a cover sheet with dynamic dashboard-Advanced Excel Tips and Tricks









जब आप ओरिजनल डेटा में बदलें करेंगे, तो इसके साथ ही इन पिक्चर का डेटा भी बदलेगा|

4) Quickly insert multiple blank rows or columns in Excel at once:
जब आपको एक्‍सेल में जल्‍दी से किसी विशिष्‍ट रो के ऊपर 5 ब्लैंक रो इन्सर्ट करना हो, तो आप क्‍या करते हैं? आम तौर पर एक के एक रो एड करते हैं| लेकिन अगर आपको एक साथ जल्‍दी से कई रो एड करने हैं तो इस ट्रिक का इस्‍तेमाल करें|
Quickly insert multiple blank rows or columns in Excel at once-Advanced Excel Tips and Tricks
निम्न चरणों से दूसरी और तीसरी रो के बीच 5 ब्लेंक रो इन्सर्ट करें:
  • रो नंबर 3 से निचे 5 रो को सिलेक्‍ट करें|
  • उसके बाद “F4” कि प्रेस करें|
  • या फिर Home > Insert > Insert Sheet Rows को भी क्लिक कर सकते हैं|
  • इसके बाद दूसरे और तीसरे रो के बीच 5 रो एड हो जाएंगे| आप इसी तरह से एक साथ कई कॉलम इन्सर्ट कर सकते हैं|




5) Fill blank cells with 0 or other specific value quickly:
Go To Special फंक्शन से आप सभी ब्लैंक सेल्‍स मे आप जो चाहें उस वैल्‍यू को एक ही बार में फिल कर सकते हैं|
  • जिन ब्लैंक सेल्‍स में वैल्‍यू फिल करनी हैं उनकी सेल्‍स रेंज को सिलेक्‍ट करें|
  • Home > Find & Select > Go To Special मे जाएं, इससे Go To का डायलॉग बॉक्‍स ओपन होगा|
  • फिर Blanks ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करें|
  • फिर OK को क्लिक करें|
  • अब सभी ब्लैंक सेल्‍स सिलेट हो जाएंगे| अब सिर्फ आपको जो वैल्‍यू या टेक्‍स्‍ट फिल करना हैं, वह टाइप करें और Ctrl + Enter किज प्रेस करें|
  • आप देखेंगे कि सभी ब्लैंक सेल्‍स को आपके द्वारा दिए गए इनपुट से भर दिया गए हैं।

Fill blank cells with 0 or other specific value quickly-Advanced Excel Tips and Tricks











6) Select all cells containing specific text:
अगर आपको एक बड़ी वर्कशीट से कुछ विशिष्‍ट सेल्‍स पर जाना हो या सिलेक्‍ट करना हो, तो आप आप इन्‍हे क्विकली कैसे सिलेक्‍ट कर सकते हैं?Select all cells containing specific text-Advanced Excel Tips and Tricks
इस प्रकार से आप क्विकली सेल्‍स को सिलेक्‍ट कर सकते हैं –
  • Ctrl + F  किज को प्रेस करें या Home > Find & Select > Find में जाएं|
  • अब Find and Replace का एक डायलॉग बॉक्‍स ओपन होगा| इसकें जो भी टेक्‍स्‍ट या नंबर को फाइंड करना हैं वह टाइप करें|
  • फिर Find All बटन पर क्लिक करें, अब इस बॉक्‍स में इसके सभी रिजल्ट कि लिस्‍ट दिखेगेी|
  • बाद में इन सभी वैल्‍यू को सिलेक्‍ट करने के लिए Ctrl + A कि प्रेस करें|
  • अब इस Find and Replace डायलॉग बॉक्‍स को क्‍लोज करें|
  • मान लीजिए कि हमे सेल्‍स रेंज से सभी Santosh को एक साथ सिलेक्‍ट करना हैं तो Find डायलॉग बॉक्‍स में Santosh टाइप करें|

No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...