Saturday, 17 March 2018

MICROSOFT POWERPOINT

क्‍या है पावर पाइन्‍ट What is Power Point

                                                                                 Power Point एप्‍लीकेशन Ms Office का ही एक भाग हैं, जो हमें बडी ही आसानी से Slideshow बनाने की आजादी प्रदान करता है। इसको इस प्रकार Design किया गया है, कि कोई भी इसे आसानी से समझ सके, इसका Basic ज्ञान होने पर ही आप Professional Slideshow तैयार कर सकते हो, यहॉ तक की और भी रोमांचक तरीके से इसका प्रयोग कर सकते हो। Power Point में पहले से ही सैंकडों Free Template दिये गये गये होते हैं, जिनकी सहायता से आप अपने Project को कम समय में तैयार कर सकते हो, और जरूरत पडने पर अपनी इच्‍छानुसार बदला भी जा सकता है

                 पावर पाइंट माइक्रोसॉफ्ट आॅफिस का एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। जिसकी सहायता से प्रजेन्टेशन, ग्राफ्स, स्लाइड्स, हेण्डआउट एवं सभी प्रकार के प्रजेन्टेशन मटेरियल को तैयार किया जा सकता है। स्लाइडस एक इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुतिकरण है। जिसकी सहायता से हम अपने विचारो को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते है। इस प्रजेन्टेशन को कम्पयूटर स्क्रीन पर, Projector पर चला सकते है एवं बेव पर पब्लिश भी कर सकते है। इसका प्रयोग शिक्षा व्यवसाय, मेडिकल, Engineering एवं शोध के क्षेत्र मे किया जाता है। इसमें पहले से कई प्रकार के टेम्पलेट के डिजाइन स्टोर रहते हैं जिनका प्रयोग करके हम अपने प्रजेन्टेशन को कम समय में बहुत अच्छा तैयार कर सकते है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार की फार्मेंटिंग एवं एनीमेशन की स्कीम रहती है। जिसका हम सीधे प्रयोग कर सकते है।
पावर पाइंट स्टार्ट करना
Go to Start Menu → all Programs→ MS Office → MS Power Point
Or
Go to Start Menu→ Run→ Type Powerpnt→ click ok or enter
करने पर पावर पाइंट सॉफ्टवेयर खुल (Open) जाता है।
Create a New Presentation (नया प्रजेन्टेशन बनाना):- पावर पाइंट में नया प्रजेन्टेशन तैयार करने के लिये निम्न स्टेप होते है।
1. File Menu → New option पर क्लिक करने पर New Presentation नाम की विंडो आती है।
2. आवश्यकता के अनुसार Presentation को चुनते है।
3. इसके बाद लेआउट नाम की विंडो आती है। जिससे आवश्यकता के अनुसार स्लाईड को चुनते है।
4. इस स्लाईड में विभिन्न प्रकार के sound, Picture, movie, Text आदि को insert करते है। इसके बाद इन ऑब्जेक्ट में विभिन्न प्रकार के Effect लगाकर एक प्रभावशाली प्रजेन्टेशन तैयार कर सकते हैं|
5. एक प्रजेन्टेशन में एक से अधिक स्लाईड हो सकती है।
6. प्रजेन्टेशन को शो कराने के लिये Slide Show Option का प्रयोग करते है।
7. पावर पाइंट में जो फाईल बनती है। या Presentation को जब सेव किया जाता है। तो उस फाईल का द्वितीयक नाम (Extension Name) .PPT होता है।
8. इसकी शॉर्टकट की Ctrl+ N होती है। इसको Standard Tool Bar के न्यू बटन पर क्लिक करके भी नयी प्रजेन्टेशन को खोला जा सकता है।


पॉवर प्वाइंट, वर्ड और एक्‍सेल से आसानी सभी इमेज, वीडिओ, साउंड और डॉक्युमेंट्स को करें एक्सट्रेक्ट -:


1) Save the PowerPoint as a web page:
पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन फ़ाइल को वेब पेज के रूप में सेव करने से, प्रेजेंटेशन के अंदर का सभी मीडिया (इमेजेस, ऑडियो या वीडियो) ऑटोमेटिक एक फ़ोल्डर मे एक्सट्रेक्ट हो जाएंगे|Save as webpage - Extract Images from Word, Excel, and PowerPoint Documents
  • प्रेजेंटेशन को ओपन करें|
  • File Menu –> Save As पर क्लिक करें|
  • Save As Type से Web Page को सिलेक्ट करें|



  • अब इस ओरिजनल फ़ाइल लोकेशन पर इस फ़ाइल के नाम का एक फ़ोल्डर बन जाएगा|
webpage folder1 - Extract Images from Word, Excel, and PowerPoint Documents





  • इस फ़ोल्डर प्रेजेंटेशन के सभी इमेजेस, ऑडियो या वीडियो अन्य फ़ाइल्स के साथ एक्सट्रेक्ट हो जाएंगे|

2) Convert PowerPoint to a Zipped file folder:
अगर आप माइक्रोसॉफ्ट पॉवर प्वाइंट से ऑब्जेक्ट जैसे वीडियो, फोटो, साउंड या डॉक्युमेंट्स को अलग उपयोग करना चाहते हैं, तो प्रेजेंटेशन से इन्हे “zipped” फ़ाइल फ़ोल्डर में कन्वर्ट कर एक्सट्रेक्ट कर सकते हैं|
इससे पहले कि आप इस प्रोसेस को शुरू करें, यह सुनिश्चित करें कि Windows Explorer इस तरह सेट है कि इसमे फ़ाइल के नाम के साथ फाइल एक्सटेंशन भी दिख सके।Folder option - Extract Images from Word, Excel, and PowerPoint Documents
  • Windows Explorer में फाइल एक्सटेंशन के साथ फ़ाइल नेम देखने के लिए –
  • Windows Explorer में, Folder and Search Options मे जाए| विंडोज 7 मे यह Organize मे होता हैं तो विंडोज Vista और Windows XP में, Tools मेनू में Folder Options पर क्लिक करें|
  • View टैब पर, Files and Folders के तहत, Hide extensions for known file types के चेक बॉक्स को क्लियर करें|
  • आखिर में OK पर क्लिक करें।




अब वह फ़ोल्डर ओपन करें जिसमें प्रेजेंटेशन हैं जिसके सभी इमेजेस को एक्सट्रेक्ट करना हैं, और उसके बाद इन स्टेप्स को फालो करें –
नोट: शुरू करने से पहले, अपने फ़ाइल की एक कॉपी बना ले।
  • प्रेजेंटेशन पर राइट क्लिक करें और Rename सिलेक्ट करें|
  • .pptx फाइल एक्सटेंशन कि जगह .zip टाइप करें और ENTER कि प्रेस करें|
  • उसके बाद निम्न डायलॉग बॉक्स ओपन होगा जो फ़ाइल नाम एक्सटेंशन बदलने के बारे में तुम्हें चेतावनी देगा। इस Rename dialog box में “Yes”  पर क्लिक करें|
change extension - Extract Images from Word, Excel, and PowerPoint Documents







  • फाइल के कंटेंट को निकालने के लिए, फ़ाइल पर राइट क्लिक करें और पॉपअप मेनू से “Extract files” को सिलेक्ट करें।
  • अब एक ppt  फ़ोल्डर बना होगा जहाँ आप media फ़ोल्डर में सभी इमेजेस, ऑडियो और वीडियो पा सकते हैं।

ppt folder - Extract Images from Word, Excel, and PowerPoint Documents






यह प्रोसेस आप वर्ड और एक्सेल फ़ाइल से इमेजेस, ऑडियो और वीडियो एक्सट्रेक्ट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|

No comments:

Post a Comment

COREL DRAW

Corel Draw Learn In Hindi  – :                                                           फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवे...